Azamgarh news:जनपद आजमगढ़ में जनगणना 2027 के प्रथम चरण “मकान सूचीकरण एवं मकान गणना” कार्य का शुभारंभ
जनगणना राष्ट्र निर्माण की अत्यंत महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसे पूर्ण शुद्धता,पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व के साथ संपादित किया जाना आवश्यक है-जिलाधिकारी

आजमगढ़ 22 मई 2026/
आज 22 मई 2026 से जनगणना 2027 के प्रथम चरण “मकान सूचीकरण एवं मकान गणना” कार्य का जनपद आजमगढ़ में विधिवत शुभारंभ किया गया। जनगणना कार्य के प्रारम्भ के साथ ही जनपद में विभिन्न महत्वपूर्ण शासकीय एवं सार्वजनिक स्थलों पर मकानों/भवनों की गणना एवं क्रमांकन की कार्यवाही संपादित की गई
Azamgarh news:पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
इसी क्रम में सुपरवाइजर अमरनाथ शर्मा एवं प्रगणक विजेंद्र यादव द्वारा जिलाधिकारी आवास पहुंचकर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार से स्वगणना (Self Enumeration) के अंतर्गत भरे गए आंकड़ों की पुष्टि की गई तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य संपादित किया गया। जनगणना मानकों के अनुरूप जिलाधिकारी आवास के मुख्य द्वार पर जनगणना मकान संख्या H-12 CN-0001 अंकित की गई तथा मकान संबंधी आवश्यक विवरणों का संकलन किया गया।
जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने जनगणना कार्य हेतु नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जनगणना राष्ट्र निर्माण की अत्यंत महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसे पूर्ण शुद्धता, पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व के साथ संपादित किया जाना आवश्यक है। उन्होंने जनगणना टीम के साथ समूह छायाचित्र भी खिंचवाया तथा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाया।
Azamgarh accident:आजमगढ़ में तेज रफ्तार पिकअप वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत
इसके अतिरिक्त जनपद के ऐतिहासिक एवं प्रसिद्ध भंवरनाथ मंदिर परिसर में भी जनगणना कार्य के अंतर्गत भवन क्रमांकन किया गया। इस अवसर पर संबंधित चार्ज अधिकारी एवं जनगणना कार्मिक उपस्थित रहे तथा मंदिर परिसर में निर्धारित मानकों के अनुरूप भवन संख्या अंकित की गई।
साथ ही कलेक्ट्रेट परिसर में भी जनगणना कार्य का शुभारंभ किया गया, जहां जिला जनगणना अधिकारी गंभीर सिंह द्वारा भवन संख्या अंकित कर कार्यवाही का औपचारिक प्रारम्भ कराया गया। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनगणना कार्य समयबद्ध एवं त्रुटिरहित रूप से संपादित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए।
Azamgarh News: फर्जी बैनामा कर लाखों की ठगी, वांछित अभियुक्त शाहआलम गिरफ्तार
उक्त अवसर पर संबंधित उपजिलाधिकारी/अधिशासी अधिकारी प्रशांत कुमार एवं चार्ज अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी डॉ पंकज कुमार, जनगणना कार्य से जुड़े जनपद के मास्टर ट्रेनर, जिला प्रभारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने जनगणना कार्य के सफल, पारदर्शी एवं प्रभावी संचालन हेतु समन्वय एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का आश्वासन दिया।



