Azamgarh news :जमीन कब्जेदारी विवाद में मारपीट व घर में घुसकर हमला करने वाले 02 आरोपी भाला, फवड़ा व बास के साथ गिरफ्तार

जमीन कब्जेदारी विवाद में मारपीट व घर में घुसकर हमला करने वाले 02 आरोपी भाला, फवड़ा व बास के साथ गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना अतरौलिया पुलिस द्वारा मारपीट एवं घर में घुसकर हमला करने के मुकदमे में वांछित 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद किये गये।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 20.05.2026 को वादी श्री त्रिलोकी यादव पुत्र स्व0 भगेलू निवासी ग्राम बेलसड़ी थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 62 वर्ष द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि जमीन कब्जेदारी को लेकर विपक्षीगण द्वारा वादी एवं उनके परिजनों को जान से मारने की नियत से भाला, लाठी, बांका एवं फावड़ा से मारपीट की गयी तथा जान बचाकर घर में भागने पर घर में घुसकर पुनः मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी गयी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना अतरौलिया पर मु0अ0सं0 0193/26 धारा 109(1), 115(2), 333, 351(3) बीएनएस बनाम अवधराज, आशुतोष, नीरज एवं पंकज यादव निवासीगण बेलसड़ी थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ0नि0 मनीष कुमार विश्वकर्मा द्वारा संपादित की जा रही है।

दिनांक 21.05.2026 को उ0नि0 मनीष कुमार विश्वकर्मा मय पुलिस टीम क्षेत्र भ्रमण एवं देखभाल क्षेत्र में मौजूद थे कि मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त पंकज कुमार यादव एवं नीरज यादव को ग्राम अचलीपुर अंडरपास के निकट से समय करीब 23:50 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को उनके अपराध से अवगत कराते हुए मानवाधिकार आयोग एवं मा0 न्यायालय के आदेश-निर्देशों का पालन करते हुए हिरासत पुलिस में लिया गया। अभियुक्तगण की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 01 अदद बांस का डण्डा, 01 अदद फावड़ा एवं 01 अदद भाला (धारदार हथियार) नन्दना तालाब गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के पास झाड़ियों से बरामद किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तगण को न्यायालय भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button