Azamgarh news :नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ द्वारा वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी के नेतृत्व तथा प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर के कुशल निर्देशन में थाना जीयनपुर पुलिस द्वारा पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 19.05.2026 को थाना जीयनपुर पर प्राप्त लिखित सूचना के आधार पर एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर उसके साथ गलत कार्य करने के संबंध में मु0अ0सं0 0222/2026 धारा 65(1) बीएनएस व 3/4(2) पॉक्सो एक्ट बनाम सोनू बनवासी उर्फ खाडू पुत्र अम्बिका बनवासी उर्फ मक्कर निवासी ग्राम खरैवा थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान मुकदमे में संशोधित धारा 5L/6 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी। प्रकरण की विवेचना व0उ0नि0 परमात्मा मिश्र द्वारा संपादित की जा रही है।दिनांक 22.05.2026 को व0उ0नि0 परमात्मा मिश्र मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित वांछित अभियुक्त सोनू बनवासी उर्फ खाडू पुत्र अम्बिका बनवासी उर्फ मक्कर निवासी ग्राम खरैवा थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ को केशवपुर जंगल के सामने सड़क किनारे से समय करीब 07:20 बजे नियमानुसार पुलिस हिरासत में लिया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को न्यायालय भेजा जा रहा है।



