Azamgarh news :आपसी सहमति से पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद को पुलिस ने कराया समाप्त

आपसी सहमति से पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद को पुलिस ने कराया समाप्त

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ के निर्देशन में जनसुनवाई एवं पारिवारिक विवादों के निस्तारण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना अतरौलिया पुलिस द्वारा पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद को आपसी समझौते के माध्यम से सुलझाकर परिवार को पुनः सौहार्दपूर्ण वातावरण में मिलवाया गया।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 21.05.2026 को थाना अतरौलिया पर प्राप्त प्रार्थना पत्र में आवेदक द्वारा अवगत कराया गया कि उनकी पुत्री की शादी वर्ष 2015 में थाना क्षेत्र के एक युवक के साथ हुई थी। विगत लगभग 02 वर्षों से पति-पत्नी के बीच दहेज एवं घरेलू बातों को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके कारण दोनों पक्षों में लगातार मनमुटाव की स्थिति बनी हुई थी। प्राप्त प्रार्थना पत्र की जांच उ0नि0 मनीष विश्वकर्मा एवं का0 मनीष यादव द्वारा की गयी।

दिनांक 22.05.2026 को दोनों पक्षों को थाना स्थानीय पर बुलाया गया, जहां सम्भ्रांत व्यक्तियों एवं रिश्तेदारों की उपस्थिति में दोनों पक्षों को समझाया-बुझाया गया। समझाइश एवं वार्ता के उपरांत दोनों पति-पत्नी परिवार के भविष्य को देखते हुए बिना किसी दबाव के पुनः साथ रहने के लिए सहमत हुए। उक्त समझौते में परिवार के वरिष्ठ सदस्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

समझौते के उपरांत दोनों पति-पत्नी ने एक-दूसरे को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर आपसी सौहार्द एवं खुशी के साथ भविष्य में साथ रहने की सहमति व्यक्त की l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button