आजमगढ़ में पकड़ी गई पांच महिला गैंग द्वारा मंगलसूत्र व नगदी चोरी करने वाली 

Five women gang who stole mangalsutra and cash were caught in Azamgarh.

आजमगढ़:महराजगंज पुलिस ने सरैया बाजार से घटना का सफल अनावरण कर चोरी गये रुपये व मंगलसूत्र किया बरामद, वादिनी श्रीमती चन्द्रमती पत्नी रामप्रीत राम निवासी मड़छा हरिबल्लभ थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दी गई कि अभियुक्तागण 1.

एक्ट्रेस शीना चौहान का दमदार मॉडर्न लुक फ्लोरिडा के खूबसूरत सनसेट के बीच आया नजर – देखें तस्वीरें

राजकुमारी पत्नी धारा प्रसाद निवासी पाउस थाना दोहरीघाट जनपद मऊ, 2. उर्मिला पत्नी छांगुर निवासी पाउस थाना दोहरीघाट जनपद मऊ, 3. गीता उर्फ चन्दा पत्नी जितेन्द्र निवासी सिधुवापार थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर, 4. सोनम उर्फ रानू पत्नी पंकज उर्फ दीपचन्द निवासी पाउस थाना दोहरीघाट जनपद मऊ तथा 5. संध्या पत्नी सुग्रीव निवासी कोहरी कोहरा थाना गोला जनपद गोरखपुर द्वारा वादिनी के पर्स से मंगलसूत्र एवं ₹5000/- चोरी कर लिया गया। तलाशी एवं पूछताछ के दौरान चोरी गया सामान मौके से बरामद हो गया। उक्त तहरीर के आधार पर थाना महराजगंज पर मु0अ0सं0 112/26 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उ0नि0 बालेन्द्र कुमार यादव द्वारा सम्पादित की जा रही है।

आजमगढ़ में बंदरों ने बढ़ाई लोगों की परेशानी,बहन का वीडियो वायरल,एक महीने में 24 से ज्यादा लोग घायल, इलाके में दहशत

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार (IPS) द्वारा अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक अनुराग कुमार के नेतृत्व में उ0नि0 बालेन्द्र कुमार यादव मय हमराह पुलिस टीम एवं वादिनी मुकदमा के सहयोग से दिनांक 23.05.2026 को समय लगभग 16:30 बजे सरैया बाजार से उपरोक्त पांचों अभियुक्ताओं को चोरी गये सामान के साथ गिरफ्तार किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button