Azamgarh News: शव को लेकर के रास्ते में विवाद, पुलिस के हस्तक्षेप के बाद रास्ता खोला गया

शव को लेकर के रास्ते में विवाद, पुलिस के हस्तक्षेप के बाद रास्ता खोला गया

रानी की सराय

स्थानीय थाना क्षेत्र के बांकीपुर गांव में एक वृद्ध महिला के निधन के बाद सोमवार सुबह शव यात्रा के रास्ते को लेकर विवाद हो गया। गांव के कुछ लोगों ने शव को एक रास्ते से ले जाने का विरोध किया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद ही शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा सका।

जानकारी के अनुसार, बांकीपुर गांव निवासी वृद्ध महिला कमला देवी का रविवार को निधन हो गया था। सोमवार सुबह परिजन उनके शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे। इस दौरान, एक बंद रास्ते को खोलने पर विवाद उत्पन्न हो गया।

गांव के ही धर्मेंद्र नामक व्यक्ति ने शव को उस रास्ते से ले जाने का विरोध किया। उनका कहना था कि यह रास्ता बंद है। इस विरोध के कारण शव यात्रा रुक गई और तनाव की स्थिति बन गई।

घटना की सूचना मिलने पर रानी की सराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत की और हस्तक्षेप करते हुए रास्ते को खुलवाया। इसके बाद ही मृतका के शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले जाया जा सका।

मृतका के बेटे रामकिशन यादव उर्फ रचनु ने बताया कि वे लोग उसी रास्ते से अपने घर आते-जाते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी ने पिछले एक साल से उनके रास्ते को रोक रखा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button