Azamgarh news :थाना मुबारकपुर, जीयनपुर एवं मेंहनगर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कुल 03 आरोपीयों को किया गिरफ्तार
थाना मुबारकपुर, जीयनपुर एवं मेंहनगर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कुल 03 आरोपीयों को किया गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना मुबारकपुर, जीयनपुर एवं मेंहनगर पुलिस द्वारा अलग-अलग मामलों में कुल 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
1. थाना मुबारकपुर: वायरल वीडियो प्रकरण में मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार
दिनांक 11.10.2026 को थाना मुबारकपुर क्षेत्रान्तर्गत इस्लामपुरा में एक युवक एवं युवती के साथ घूमने का विरोध करते हुए कुछ व्यक्तियों द्वारा कहासुनी एवं अभद्रता की गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस को देखकर संबंधित व्यक्ति फरार हो गए। पुलिस ने युवक-युवती से वार्ता कर उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया था।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस द्वारा स्वतः कार्रवाई की गई। वीडियो के आधार पर पहचान कर मुख्य अभियुक्त सादाब पुत्र जमशेद निवासी खैराबाद, थाना मोहम्मदाबाद, जनपद मऊ, हाल निवासी इस्लामपुरा, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 22 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया गया। वीडियो में दिखाई दे रहे अन्य व्यक्तियों की पहचान एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं।
2. थाना जीयनपुर: किशोरी से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
दिनांक 10.10.2026 को थाना जीयनपुर पर एक किशोरी के घर से बिना बताए चले जाने तथा वापस न आने के संबंध में तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 0412/2026 धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान धारा 64(1), 87 बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई।
दिनांक 14.10.2026 को वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना जीयनपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त साहिल पुत्र छांगुर निवासी डोडोपुर जोगियाना, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 24 वर्ष को बेरमा कोटवा मोड़ से समय करीब 09:20 बजे गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
3. थाना मेंहनगर: दुष्कर्म, मारपीट एवं धमकी के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
दिनांक 01.10.2026 को माननीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मेंहनगर पर मु0अ0सं0 339/2026 धारा 64(1), 115(2), 352 एवं 351(3) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। प्रकरण में ससुर पर दुष्कर्म एवं छेड़खानी तथा ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों पर मारपीट एवं धमकी देने के आरोप लगाए गए थे। मामले की विवेचना प्रचलित है।
दिनांक 14.10.2026 को थाना मेंहनगर के उ0नि0 मयंक नारायण सिंह मय हमराह का0 अब्दुल अहद एवं का0 विकास पटेल द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित वांछित अभियुक्त शकील पुत्र अब्दुल गफ्फार निवासी हट्ठी मदारी, थाना कोतवाली, जनपद मऊ, उम्र करीब 60 वर्ष को कस्बा मेंहनगर से समय करीब 09:45 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।



