आजमगढ़:एसटीएफ वाराणसी ने गैंगस्टर एक्ट के फरार 50 हजार इनामिया अपराधी को किया गिरफ्तार
Azamgarh: STF Varanasi arrested a 50,000 reward criminal absconding under the Gangster Act.

आजमगढ़:एसटीएफ वाराणसी द्वारा गैंगस्टर एक्ट के वांछित ₹50,000 के इनामिया अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार,प्रभारी निरीक्षक थाना पवई राकेश कुमार सिंह द्वारा जनपद स्तर पर सक्रिय विभिन्न थाना क्षेत्रों में गोकशी की घटनाओं में संलिप्त अभियुक्तगण 1. मो0 लड्डन उर्फ सकलैन पुत्र मो0 मुनाऊ उर्फ सोहराब निवासी अम्बारी नई बस्ती थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़, स्थायी पता ग्राम गोधना थाना पवई जनपद आजमगढ़ तथा 2. आमिर पुत्र इस्तियाक निवासी कसाई टोला थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध श्रीमान जिला मजिस्ट्रेट महोदय द्वारा गैंगचार्ट अनुमोदित किये जाने के उपरांत थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 72/26 धारा 2(ख)(17)/3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1986 पंजीकृत किया गया था। उक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त मो0 लड्डन उर्फ सकलैन पर पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र, आजमगढ़ द्वारा ₹50,000 का पुरस्कार घोषित किया गया था।
Azamgarh News: थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्र की सक्रियता से छह लाख का गांजा कारोबारी हुआ गिरफ्तार
आज दिनांक 26.05.2026 को एसटीएफ वाराणसी की टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी के दौरान अभियुक्त के शाहगंज क्षेत्र में आने की सूचना प्राप्त हुई। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर एसटीएफ टीम द्वारा समय करीब 13:15 बजे शाहगंज रेलवे स्टेशन के पास थाना शाहगंज जनपद जौनपुर क्षेत्र से अभियुक्त मो0 लड्डन उर्फ सकलैन को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार मा0 न्यायालय भेजा गया।गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अदद मोबाइल कीपैड व ₹420 नगद बरामद हुआ।
Azamgarh News: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर मक्का लदा ट्रक पलटा ,चालक की मौत, खलासी घायल*



