Azamgarh News: थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्र की सक्रियता से छह लाख का गांजा कारोबारी हुआ गिरफ्तार 

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

 

थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्र की सक्रियता से छह लाख का गांजा कारोबारी हुआ गिरफ्तार

 

आजमगढ़ जनपद के थाना बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर 26 किलो 900 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया है। इस पूरी कार्रवाई में थाना अध्यक्ष अमित कुमार मिश्र की सतर्कता, तेज रणनीति और सक्रिय नेतृत्व विशेष रूप से चर्चा का विषय बना रहा। बरामद गांजे की कीमत लगभग छह लाख रुपये बताई जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में अपराध एवं नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना अध्यक्ष अमित कुमार मिश्र अपनी टीम के साथ क्षेत्र में लगातार निगरानी और चेकिंग अभियान चला रहे थे। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर उनकी पैनी नजर पहले से बनी हुई थी। मुखबिर से सूचना मिलते ही उन्होंने बिना समय गंवाए पूरी टीम को रणनीतिक तरीके से सक्रिय कर दिया।

थाना अध्यक्ष अमित कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छिछोरी नहर ट्यूबेल के पास घेराबंदी की। जैसे ही संदिग्ध ऑटो वहां पहुंचा, पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया। चालक भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन अमित कुमार मिश्र की सटीक योजना और टीम की मुस्तैदी के चलते वाहन को कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया गया।

तलाशी के दौरान अभियुक्त अमरजीत पाण्डेय और हरेन्द्र कुशवाहा के कब्जे से कुल 26 किलो 900 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे छत्तीसगढ़ से गांजा लेकर बिक्री के लिए जा रहे थे। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त ऑटो वाहन BR28L1774 को भी कब्जे में ले लिया।

क्षेत्र में अपराध और नशे के खिलाफ थाना अध्यक्ष अमित कुमार मिश्र लगातार सख्त कार्रवाई कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि उनके कार्यकाल में बिलरियागंज पुलिस की सक्रियता बढ़ी है और अपराधियों में पुलिस का खौफ साफ दिखाई दे रहा है। यही वजह है कि बड़ी मात्रा में नशे की खेप पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली।

पूरी कार्रवाई क्षेत्राधिकारी सगड़ी की मौजूदगी में नियमानुसार की गई तथा गिरफ्तारी और बरामदगी की वीडियोग्राफी भी कराई गई। थाना बिलरियागंज में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button