Azamgarh news:जनता के भरोसे पर खरा उतरने का संकल्प लेकर नायब तहसीलदार राहुल कुमार सिंह ने संभाला कार्यभार

Azamgarh News: Deputy Tehsildar Rahul Kumar Singh took charge, vowing to live up to the public's trust.

प्रेम प्रकाश दुबे की रिपोर्ट

Azamgarh:निजामाबाद तहसील में सरायमीर क्षेत्र के नवागत नायब तहसीलदार राहुल कुमार सिंह ने विधिवत रूप से अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। मूल रूप से गाजीपुर के निवासी राहुल कुमार सिंह वर्ष 2024 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं। उनके आगमन से तहसील क्षेत्र में प्रशासनिक कार्यों को नई ऊर्जा और गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Azamgarh news:महंगाई, बेरोजगारी व पेपर लीक को लेकर सपा ने निकाला जनआक्रोश मार्च

कार्यभार ग्रहण करने के बाद नायब तहसीलदार नीरज कुमार त्रिपाठी ने उन्हें पूरे तहसील परिसर का भ्रमण कराया तथा विभिन्न विभागों और कार्यालयों की जानकारी दी। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नवागत अधिकारी का स्वागत किया।

Azamgarh news:आजमगढ़-वाराणसी हाईवे अनियंत्रित स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई पांच घायल 

सरल स्वभाव, मधुर वाणी और संवेदनशील व्यक्तित्व के धनी राहुल Kumar Singh ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता आम जनता को न्याय दिलाना और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना होगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि तहसील में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का सम्मान किया जाएगा तथा किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं होने दिया जाएगा।

Azamgarh news :सुशील हत्याकांड में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार, अभियुक्त की निशानदेही पर अवैध असलहा व कारतूस बरामद

उन्होंने कहा कि लंबित एवं पुरानी फाइलों का शीघ्र निस्तारण किया जाएगा ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। साथ ही उन्होंने क्षेत्रीय जनता से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी को कोई समस्या या शिकायत हो तो वह सीधे उनसे मिल सकता है। प्रशासन का उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है।

Azamgarh News: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर मक्का लदा ट्रक पलटा ,चालक की मौत, खलासी घायल* 

नवागत नायब तहसीलदार ने यह भी कहा कि गंभीर मामलों में उपजिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह के माध्यम से भी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।

Azamgarh News: गंगा दशहरा पर भैरव धाम मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम 

क्षेत्रीय लोगों और कर्मचारियों ने उम्मीद जताई कि राहुल कुमार सिंह के नेतृत्व में तहसील प्रशासन और अधिक पारदर्शी, संवेदनशील एवं जनहितकारी बनेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button