Azamgarh news:तहसील में तैनात राजस्व निरिक्षक घुस लेते वीडियो वायरल।
azamgarh news: Video of revenue inspector posted in tehsil entering goes viral.

बरदह/आजमगढ़:मार्टिनगंज तहसील में एक बार फिर भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर चर्चा में है तहसील में लगातार राजस्व विभाग के कर्मचारियों पर रिश्वतखोरी के आरोप सामने आने से प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं,
Azamgarh news:मारपीट में युवक गंभीर घायल, ICU में भर्ती; मुकदमा दर्ज, आरोपियों की तलाश जारी
ताजा मामला कानूनगो रामबचन यादव के कथित रिश्वत वीडियो से जुड़ा है बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में कथित रूप से रिश्वत का लेन-देन दिखाई दे रहा है हालांकि वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है आरोप है कि मामला सामने आने के बावजूद अब तक न तो कोई बड़ी विभागीय कार्रवाई हुई और न ही एफआईआर दर्ज की गई स्थानीय लोगों में चर्चा है कि मामले को केवल पैसे वापस कराकर शांत कराने की कोशिश की गई गौरतलब है कि मार्टिनगंज तहसील में यह पहला मामला नहीं है इससे पहले भी कई राजस्व कर्मियों पर रिश्वतखोरी के आरोप लग चुके हैं.
पेट काटकर जनता बचाए, मोदीशाही अमेरिका की भेंट चढ़ाए!
कुछ दिन पूर्व कानूनगो जयप्रकाश यादव को एंटी करप्शन टीम ने 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था वहीं कानूनगो जुल्फेकार अहमद का कथित रिश्वत वीडियो भी वायरल हुआ था इसके अलावा लेखपाल वैभव आनंद सिंह पर कैंसर पीड़ित व्यक्ति से जमीन पट्टा कराने के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे लगातार सामने आ रहे इन मामलों के बाद अब सवाल केवल कर्मचारियों तक सीमित नहीं रह गया है.
बल्कि पूरी प्रशासनिक व्यवस्था और निगरानी तंत्र पर उठने लगा है क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय नहीं की गई तो इससे भ्रष्टाचार को संरक्षण मिलने का संदेश जाएगा फिलहाल पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में आक्रोश और चर्चाओं का माहौल है लोग निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।



