Azamgarh news :पुलिस ने अन्तरजनपदीय चोर गिरोह के 05 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, लगभग सवा सात लाख रुपये का चोरी गया सामान बरामद
पुलिस ने अन्तरजनपदीय चोर गिरोह के 05 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, लगभग सवा सात लाख रुपये का चोरी गया सामान बरामद

ग्राम असवनिया स्थित दो विद्यालयों में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण, 15 सोलर प्लेट सहित डिजिटल उपकरण व अन्य सामान बरामद
आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना बरदह अंतर्गत प्रधानाध्यापिका राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय असवनिया तथा प्रधानाध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय असवनिया द्वारा थाना बरदह पर सूचना दी गयी कि दिनांक 18.05.2026 की रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा विद्यालयों के ताले तोड़कर छत पर लगे सोलर प्लेट, डिजिटल बोर्ड, CPU, प्रिन्टर, बैटरी, स्टेबलाइजर, LED टीवी, गैस सिलेण्डर सहित अन्य सामान चोरी कर लिया गया है। उक्त सूचना के आधार पर थाना बरदह पर मु0अ0सं0-173/2026 धारा 331(4)/305 बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।
घटना के सफल अनावरण हेतु पुलिस टीम गठित की गयी। दिनांक 26.05.2026 को व0उ0नि0 सुरेशचन्द्र मिश्रा मय हमराह द्वारा रात्रि गश्त एवं चेकिंग के दौरान पारा मोड़ पर मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि असवनिया विद्यालय से चोरी किया गया सामान एक वाहन में लादकर जौनपुर की तरफ ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर गोहहरा की तरफ से आ रही टाटा मैजिक वाहन को रोकने का प्रयास किया गया। चालक द्वारा वाहन मोड़कर भागने का प्रयास किया गया किन्तु पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए वाहन सहित पांच अभियुक्तों को पकड़ लिया गया।
पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना नाम 1. आदित्य सिंह पुत्र संजय सिंह निवासी कमरिया थाना तरवा, 2. विपिन सिंह पुत्र विजय नाथ सिंह निवासी असवनिया थाना बरदह, 3. राहुल राजभर पुत्र जेठू राजभर निवासी गोठाव थाना बरदह, 4. संदीप सरोज पुत्र जमुना सरोज निवासी इरनी थाना बरदह तथा 5. रवि राव पुत्र स्व0 मंशा राव निवासी नमदारपुर थाना कन्धरापुर बताया। अभियुक्तों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उन्होंने अपने अन्य साथियों निखिल सिंह व छोटू उर्फ हिमांशु सिंह के साथ मिलकर ग्राम असवनिया स्थित राजकीय बालिका विद्यालय एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय से सोलर प्लेट, इन्वर्टर, बैटरी, डिजिटल बोर्ड, LED टीवी, गैस सिलेण्डर सहित अन्य सामान चोरी किया था तथा आज उक्त सामान को बेचने हेतु जौनपुर ले जा रहे थे।
जामा तलाशी के दौरान अभियुक्त राहुल राजभर के कब्जे से एक अदद तमंचा .315 बोर, एक जिन्दा कारतूस .315 बोर तथा 2000 रुपये बरामद हुए। पूछताछ में राहुल द्वारा बताया गया कि उक्त रुपये थाना तरवा क्षेत्र स्थित सी0वी0 इण्टर कॉलेज से चोरी किये गये पैसों में शेष बचे रुपये हैं।



