हिंदी पत्रकारिता दिवस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा का प्रेरणादायी संदेश
Inspirational message of National President Ajay Kumar Mishra on Hindi Journalism Day

हिंदी पत्रकारिता दिवस के पावन अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने देशभर के पत्रकारों, मीडिया कर्मियों एवं समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता केवल एक पेशा नहीं, बल्कि लोकतंत्र की आत्मा और समाज को सही दिशा देने वाला एक सशक्त माध्यम है।
Azamgarh News: पोखरे में मछली मारने व कब्जे के विवाद में 11 व्यक्तियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार*
अजय कुमार मिश्रा ने पत्रकार साथियों की निर्भीक कलम, निष्पक्ष सोच और सत्य के प्रति अटूट समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज और शासन के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु का कार्य करते हैं। विपरीत परिस्थितियों में भी सत्य को जनता तक पहुंचाने का उनका संघर्ष और समर्पण अत्यंत प्रेरणादायी है।
अब शेयर बाजार में चमकेगी सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज़ लिमिटेड
उन्होंने कहा कि पत्रकारों की आन, बान, शान और स्वाभिमान की रक्षा करना उनकी पहली प्राथमिकता है। पत्रकारों के अधिकारों, सुरक्षा, सम्मान और विभिन्न मांगों को लेकर वे सदैव एकजुट होकर उनके साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि पत्रकार हितों से जुड़े हर मुद्दे पर संगठन पूरी मजबूती के साथ आवाज उठाता रहेगा और पत्रकारों के सम्मान तथा कल्याण के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा।
अपने संदेश में उन्होंने कहा कि हिंदी पत्रकारिता ने देश की संस्कृति, भाषा और लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त बनाने में ऐतिहासिक योगदान दिया है। आज आवश्यकता है कि पत्रकारिता निष्पक्षता, सत्यनिष्ठा और जनहित के मूल्यों को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाए।
दुनिया के दिग्गज वैज्ञानिकों को जोड़ेगा ‘एलटीपीआई
अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने सभी पत्रकार साथियों के उज्ज्वल भविष्य, स्वस्थ जीवन और निरंतर प्रगति की कामना करते हुए कहा कि समाज और राष्ट्र निर्माण में पत्रकारों की भूमिका सदैव सम्माननीय और गौरवपूर्ण रहेगी। उनकी कलम की शक्ति लोकतंत्र को और अधिक मजबूत बनाने का कार्य करती रहे, यही हिंदी पत्रकारिता दिवस पर सबसे बड़ी शुभकामना है।



