Azamgarh news:प्रोजेक्ट अलंकार में पोर्टल अपडेट न होने पर प्रभारी डीआईओएस का वेतन रोकने के निर्देश

मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित विभिन्न विभागों के ग्रेडिंग एवं रैंकिंग के आधार पर मण्डल के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित

आजमगढ़ 30 मई 2026/मण्डलायुक्त विवेक की अध्यक्षता में मंडलायुक्त सभागार में सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित विभिन्न विभागों के ग्रेडिंग एवं रैंकिंग के आधार पर मण्डल के विकास कार्यों एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।

अब शेयर बाजार में चमकेगी सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज़ लिमिटेड

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने कहा कि योजनान्तर्गत तीनों जनपदों में अधिक से अधिक आवेदन करायें तथा लक्ष्य के सापेक्ष बैंकों से समन्वय कर अधिक से अधिक लाभार्थियों को लाभान्वित कर रैंकिंग एवं ग्रेडिंग में सुधार लाएं। उन्होने कहा कि जो भी आवेदन निरस्त किया जाए, उसका कारण भी स्पष्ट करें, यदि कोई भी आवेदन बिना किसी कारण के निरस्त किया हुआ पाया जाता है तो संबंधित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। उन्होने कहा कि छोटी-मोटी कमियों को दूर करते हुए लोगों को योजना का लाभ दिया जाए।

From watching Gangs of Wasseypur as his first Hindi film to now debuting in an Anurag Kashyap directorial, Agu Stanley’s journey has come full circle

जल जीवन मिशन ग्रामीण की समीक्षा में मण्डलायुक्त ने निर्देश दिया कि एफएचटीसी की प्रगति बढ़ाते हुए रैंकिंग एवं ग्रेडिंग में सुधार लाएं। उन्होंने कहा कि योजना अंतर्गत हर घर को नल से जल की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए। उन्होने कहा कि 90 प्रतिशत से ऊपर पूर्ण हो चुके कार्याें को यथाशीघ्र पूर्ण कराते हुए परियोजना को चालू करायें। पोषण अभियान की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने निर्देश दिया कि फिल्ड विजिट को बढ़ाते हुए अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि अभियान के अन्तर्गत कुपोषित बच्चों को सुपोषण की श्रेणी में लाये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाए। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अन्तर्गत व्यक्तिगत शौचालय के ग्रेड में कमी होने पर मण्डलायुक्त ने प्रगति बढ़ाने का निर्देश दिया।

दुनिया के दिग्गज वैज्ञानिकों को जोड़ेगा ‘एलटीपीआई

माध्यमिक शिक्षा विभाग के प्रोजेक्ट अलंकार की समीक्षा के दौरान जनपद आजमगढ़ में 12 में से 05 कार्य पूर्ण पाये गये, शेष कार्य का पोर्टल पर अपडेट न होने के कारण रैंक खराब होने से विगत माह में प्रभारी डीआईओएस का मण्डलायुक्त ने वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया।

अब सिर्फ तेल नहीं, शैंपू में भी दिखेगा पैराशूट का दम

दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति की समीक्षा में मण्डलायुक्त ने निर्देश दिया कि छात्रवृत्ति आवेदन माह में लगकर अधिकाधिक पात्र छात्रों को आच्छादित किया जाए, पिछली जैसी पुनरावृत्ति न हो। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने निर्देश दिया कि लक्ष्य के सापेक्ष अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को प्रोत्साहित कर आवेदन करायें। उन्होंने पीओ डूडा क़ो निर्देश दिया कि पं0 दीनदयाल उपाध्याय सोलर स्ट्रीट लाइट योजना अंतर्गत यथाशीघ्र सत्यापन कराते हुए अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करें। पर ड्रॉप मोर क्राप माइक्रोइरिगेशन की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने मण्डल के तीनों जिला उद्यान अधिकारी को निर्देशित किया कि जागरूकता सहित प्रचार-प्रसार कराते हुए आवेदन बढ़ाना सुनिश्चित करें।

दुनिया के दिग्गज वैज्ञानिकों को जोड़ेगा ‘एलटीपीआई

बिजली की दयनीय स्थिति को मण्डलायुक्त गम्भीरता से लेते हुए अधीक्षण अभियन्ता विद्युत को प्रभावी कार्यवाही करने का निर्देश दिया। उन्होने विद्युत कन्ट्रोल रूम को और अधिक सक्रिय क्रियान्वयन करने पर बल दिया, जिससे जनमानस की शिकायतों का यथाशीघ्र समाधान हो सके। ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि के साथ ही आवश्यकतानुरूप नये ट्रांसफार्मर भी लगाने का निर्देश दिया। जनमानस द्वारा लगातार विद्युत बिल में शिकायत को गम्भीरता से लेते हुए मण्डलायुक्त ने एसई विद्युत को निर्देशित किया कि एसडीओ की निरन्तर समीक्षा करें तथा एसडीओ द्वारा गलत कार्य करने पर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करें।

Azamgarh News: गैंगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, मोबाइल चोरी गिरोह पर पुलिस का शिकंजा

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने जेडी कृषि को निर्देश दिया कि व्यापक प्रचार-प्रसार कराते हुए अधिकाधिक आवेदन कराना सुनिश्चित करें। उप निदेशक कृषि द्वारा अवगत कराया गया कि मौसमी आपदा के 72 घण्टे के अन्दर ही ऑनलाइन आवेदन को विभाग स्वीकृत करता है। किसान द्वारा 03 दिन की समय सीमा बीत जाने के बाद आवेदन करने पर फार्म रिजेक्ट हो जाता है। कृषक हित में मण्डलायुक्त ने जेडी कृषि को निर्देशित किया कि फसल बीमा योजना में समय-सीमा बढ़ाये जाने हेतु उनके स्तर से एक पत्र बनवाकर शासन को प्रेषित करना सुनिश्चित करें।

आजमगढ़ में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत,साथी गंभीर 

एंबुलेंस 108/102 की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने निर्देश दिया कि एंबुलेंस के रिस्पांस टाइम को कम कर लोगों को इसका लाभ पहुंचाया जाए। आजमगढ़ व बलिया में 11 मिनट के सापेक्ष मऊ में रिस्पांस टाइम 02 मिनट ज्यादा अर्थात् 13 मिनट लगने की स्थिति को मण्डलायुक्त ने गम्भीरता से लेते हुए मऊ सीएमओ को रिस्पांस टाइम कम करने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि चिकित्सकीय उपचार में एक-एक सेकण्ड जीवन बचाने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। मंडलायुक्त ने उप निदेशक दिव्यांगजन को निर्देशित किया कि दिव्यांग पेंशन का सत्यापन संवेदनशीलता के साथ व्यवहारिक स्तर पर किया जाए। उपकरण पाए 03 साल से अधिक समय हो चुके दिव्यांग लाभार्थियों को पुनः उपकरण दिलाना सुनिश्चित करंे, जिससे उनकी दिनचर्या सुगमता के साथ हो सके।

बात व्यक्ति नहीं, नीति की ; सभ्यता नहीं, सिस्टम की!

सामाजिक वनीकरण की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने वन विभाग को निर्देश दिया कि विभिन्न साइटों पर विजिट कर पौधारोपण की संख्या का सत्यापन सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि किसी भी प्रकरण की गलत रिपोर्टिंग न करें। मण्डलायुक्त ने कहा कि पिछले वर्ष लगाये गये पौधों का संरक्षण, देखभाल कर उनका बचाव करना भी बहुत जरूरी है। हमें वृक्षारोपण के साथ ही उसके बचाव पर भी बल देना है। डीएफओ ने बताया है कि शासन के निर्देशानुसार इस वर्ष वृक्षारोपण महाभियान के अन्तर्गत विशिष्ट प्रकार के वन जैसे-समृद्धि वन, कपि वन, समरसता वन आदि जन भागीदारी से लगाये जायेंगे।

Azamgarh news:महंगाई, बेरोज़गारी और पेपर लीक के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, सरकार की नीतियों का किया विरोध

पशुपालन विभाग की समीक्षा में मण्डलायुक्त ने कहा कि खुले में घूम रहे गोवंश को गौ आश्रय स्थलों मंे पहुंचाया जाए। उन्होने गोवंशों के संरक्षण पर बल दिया। उन्होने कहा कि मण्डल के तीनों जनपदों में पशुओं का शत प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए। मण्डलायुक्त ने स्किल डेवलपमेंट के अन्तर्गत धरातल पर कार्य करते हुए अधिक से अधिक युवाओं को व्यवसायिक प्रशिक्षण से निपुण करने पर बल दिया, ताकि युवा आत्मनिर्भर व स्वावलम्बन की ओर अग्रसर हो सकें।

Azamgarh news:डीआईजी सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में अपराधियों पर सख्त शिकंजा, कानून व्यवस्था को लेकर दिए अहम निर्देश

इसके साथ ही मण्डलायुक्त ने मुख्यमंत्री आवास योजना, डे एनआरएलएम, फैमिली आईडी, राज्य योजना, सेतुओं का निर्माण, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, ओडीओपी टूलकिट वितरण, बागवानी, कृषि रक्षा रसायन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, बीज डीबीटी, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, सड़क निर्माण, 15वां वित्त आयोग, 5वां वित्त आयोग, आपरेशन कायाकल्प, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, नई सड़कों का निर्माण आदि की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को योजनान्तर्गत अपेक्षित प्रगति लाते हुए रैंकिंग एवं ग्रेडिंग में सुधार लाने के निर्देश दिये।

Azamgarh news:डीआईजी सुनील कुमार सिंह बोले: अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी, आगामी पर्वों और परीक्षाओं में रहेगी चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था

बैठक में जिलाधिकारी मऊ आनंद वर्धन, जिलाधिकारी बलिया मंगला प्रसाद सिंह, मुख्य विकास अधिकारी आजमगढ़ परीक्षित खटाना, मऊ विवेक कुमार श्रीवास्तव, बलिया ओजस्वी राज, डीएफओ आकांक्षा जैन, अपर आयुक्त प्रमोद कुमार पाण्डेय, संयुक्त विकास आयुक्त सहित समस्त मण्डलीय अधिकारी एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button