Palamu News: निजी कोल कंपनी पलामू में कार्य रहीं हैं वह अपने कार्य संस्कृति में लाये सुधार : बिनू सिंह
Palamu News: Private coal companies operating in Palamu should improve their work culture: Binu Singh
मधुलता मुख्य संवाददाता
पलामू । मजदूर संगठन हिन्द मजदूर सभा का कार्यालय पड़वा प्रखण्ड क्षेत्र के राजहरा कोलियरी मोड़ पर खुला। रविवार को इसका उदघाटन समाजसेवी विनय कुमार सिंह उर्फ बिनू सिंह ने किया।
कार्यालय उदघाटन के पूर्व मजदूरों व स्थानीय ग्रामीणों ने समाजसेवी विनय कुमार सिंह उर्फ बिनू सिंह का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। मौके पर विनय कुमार सिंह उर्फ बिनू सिंह कहा कि सीसीएल का राजहरा कोलियरी सहित इलाके में जो भी निजी कोल कंपनी कार्य कर रहीं हैं वह अपने कार्य संस्कृति में सुधार लाएं। किसी भी परिस्थिति में स्थानीय ग्रामीणों व मजदूरों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Latehar News: अधिवक्ताओं ने सेवानिवृत जिला जज दुबे को बुके देकर विदाई दिया
सीसीएल का राजहरा कोलियरी प्रबंधन जिस तरह से ग्रामीणों को बिना बसाएं उन्हें उजाड़ने का जो प्रयास कर रही है उसे एचएमएस कभी प्रबंधन के प्रयास को सफल नहीं होने देंगी। बिनू सिंह ने स्पष्ट रूप चेतावनी देते हुए कहा कि पूर्व में भी उन्होंने ही राजहरा कोलियरी के लोगों को उनका वास्तविक हक दिलाया था और पुनः ग्रामीणों व मजदूरों का हक दिलाने का काम करेंगे इसके लिए चाहे जितना बड़ा आंदोलन करना पड़े इसके लिए एच एम एस तैयार है। उन्होंने कहा कि सीसीएल प्रबंधन जिस तरह से नियम विरुद्ध तरीके से ब्लास्टिंग कर गरीबों का घर गिराने का जो काम कर रहीं हैं उसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जो डीएमएफटी फंड का पैसा से इस इलाके का विकास होना चाहिए था वह पैसा दूसरे इलाके में चला जा रहा है। यहां के लोग धुल फांक रहे हैं और लाभ दूसरे क्षेत्रों के लोगों को दिया जा रहा है। अब इस अन्याय के खिलाफ बिगुल फूंक दिया गया है। जिप सदस्य जयशंकर सिंह उर्फ संग्राम सिंह ने कहा कि कोई भी कोल कंपनी स्थानीय लोगों को उनका वास्तविक हक अधिकार नहीं दे रहीं हैं। एच एम एस के जिलाध्यक्ष नितेश सिंह ने कहा कि इस कार्यालय के माध्यम से इस इलाके में जो भी कंपनी काम कर रही है उससे मजदूरों व स्थानीय ग्रामीणों को उनका हक अधिकार दिलाने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी सभी कोल कंपनियों द्वारा स्थानीय ग्रामीणों व मजदूरों का शोषण किया जाता रहा है लेकिन अब कंपनी को अपनी कार्य संस्कृति में सुधार लाना होगा अन्यथा कंपनी को बोरिया बिस्तर बांधकर भागना पड़ेगा।
तारिक खान की मौनी रॉय स्टारर फिल्म ‘बॉम्बे स्टोरी’ का कान्स फिल्म फेस्टिवल में भव्य प्रीमियर
इस मौके पर नीरज तिवारी, दिलीप पांडेय, विश्व प्रकाश सिंह, आशीष शुक्ला, धर्मेन्द्र पांडेय,वार्ड सदस्य अजय भुईयां,कवि मेहता,अजय चौहान, अनुज मेहता, प्रमोद मेहता, विक्की पांडेय सहित काफी संख्या में मजदूर व ग्रामीण मौजूद थे।



