Azamgarh news :नाबालिग बालिका से छेड़खानी करने वाला बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में
नाबालिग बालिका से छेड़खानी करने वाला बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना तहबरपुर पर वादिनी ने लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि उनकी नाबालिग पुत्री के साथ एक बाल अपचारी द्वारा छेड़खानी की गई। घटना की शिकायत करने पर विपक्षी पक्ष द्वारा वादिनी, उनकी बहन, पुत्र तथा भांजे के साथ मारपीट एवं गाली-गलौज की गई।
Azamgarh news :फर्जी जमानत प्रकरण में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना तहबरपुर पर मु0अ0सं0-87/2026 धारा 74, 352, 115(2) बीएनएस एवं 7/8 पॉक्सो एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना उ0नि0 त्रिभुवन नारायण सिंह द्वारा सम्पादित की जा रही है।
दिल दहला देने वाली वारदात:प्यार में नाकाम युवक बना हैवान, डेढ़ साल के बच्चे की हत्या का आरोप
पुलिस अभिरक्षा में लिये जाने का विवरण-
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा वांछित अभियुक्तों/बाल अपचारियों की तलाश एवं आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 31.05.2026 को उ0नि0 त्रिभुवन नारायण सिंह मय हमराह क्षेत्र में भ्रमणशील थे। मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित बाल अपचारी को तहबरपुर तिराहा से समय 10:05 बजे पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। तत्पश्चात नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
तारिक खान की मौनी रॉय स्टारर फिल्म ‘बॉम्बे स्टोरी’ का कान्स फिल्म फेस्टिवल में भव्य प्रीमियर



