Jaunpur accident:दुर्घटना में ऑटो चालक की मौत

Jaunpur accident: Auto driver dies in accident

जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर शिवगुलामगंज बाजार के समीप शनिवार की रात एक पुलिया के पास हुई दुर्घटना में ऑटो चालक की मौत हो गई। पुलिस रविवार सुबह अज्ञात वाहन चालक पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में लग गई है।

जौनपुर में शिक्षा और पर्यावरण क्षेत्र में बड़े बदलाव, बीएसए का तबादला और नए डीआईओएस की तैनाती

मछलीशहर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी 55 वर्षीय संजय रात लगभग दो बजे ऑटो रिक्शा लेकर जिला मुख्यालय की तरफ जा रह था। रात में ही राहगीरों ने देखा कि उक्त मार्ग पर शिवगुलाम बाजार के समीप एक पुलिया के पास डिवाइडर पर ऑटो चालक घायल अवस्था में पड़ा हुआ है।

जौनपुर में सहायक आचार्य परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, वृक्षारोपण-2026 अभियान की तैयारियां भी तेज

राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी सूचना पर मौके पर पहुंची थाना की पुलिस ने 108 नंबर एम्बुलेंस सेवा से उसे जिला अस्पताल भेज दिया। यहां पर चिकित्सकों ने उसे देखने के बाद मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button