Azamgarh news:तीन दिन में तीसरी बार फुंका ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा; विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

तीन दिन में तीसरी बार फुंका ट्रांसफार्मर, बिजली संकट से भड़के ग्रामीण

आजमगढ़। गंभीरपुर बाजार के पीछे स्थित 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगातार तीन दिनों में तीसरी बार जल जाने से ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति ठप होने से परेशान ग्रामीणों और महिलाओं ने मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे प्रदर्शन कर विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।

Azamgarh encounter:अपराधियों पर कहर बनकर टूट रहे हैं थाना प्रभारी भुवनेश कुमार चौबे,अंतरजनपदीय टप्पेबाज गैंग का सरगना मुठभेड़ में घायल गिरफ्तार

ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत उपकेंद्र छाऊ के अंतर्गत गंभीरपुर बाजार के पीछे लगे मात्र 25 केवीए के ट्रांसफार्मर पर लगभग 70 से 75 घरों का विद्युत भार है। क्षमता से अधिक लोड होने के कारण ट्रांसफार्मर बार-बार जल रहा है, जिससे क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि कई बार विभागीय अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया।

Azamgarh news:विधायक दुर्गा प्रसाद यादव द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ व विशाल भंडारे का आयोजन, उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि समय रहते ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ा दी जाती तो बार-बार ट्रांसफार्मर फुंकने की नौबत नहीं आती। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग की उदासीनता का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।

Azamgarh news:आजमगढ़ में अग्रवाल समाज की नई कार्यकारिणी का भव्य सम्मान समारोह संपन्न

मामले में विद्युत उपकेंद्र छाऊ के जूनियर इंजीनियर राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि बिजली कर्मियों से सभी फाल्ट की जांच करा ली गई है और लाइन में किसी प्रकार की तकनीकी खराबी नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि ट्रांसफार्मर में ही समस्या है, जिसे बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र भेजकर अवगत करा दिया गया है। अधिकारियों के निर्देश मिलते ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Azamgarh News: भूत-प्रेत और तंत्र-मंत्र के नाम पर महिलाओं को ठगने वाले अंतरजनपदीय गैंग का सरगना पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

प्रदर्शन में चंदन दूबे, शशि भूषण चतुर्वेदी, रमेश मौर्य, दिनेश मौर्य, महेंद्र चौहान, अनिता यादव, रीता यादव, धर्मेंद्र चौहान, लक्ष्मी यादव, शैलेश यादव, रामजीत सरोज समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Azamgarh news :मोटरसाइकिल चोर गिरोह के 02 सक्रिय सदस्य गिरफ्तार मोटरसाइकिल बरामद

ग्रामीणों की मांग:

  • तत्काल नया ट्रांसफार्मर लगाया जाए।
  • 25 केवीए की जगह अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाए।
  • बार-बार बिजली बाधित होने की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।
  • लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button