Azamgarh news :गैंगस्टर एक्ट के 03 वांछित हत्यारोपी गिरफ्तार

गैंगस्टर एक्ट के 03 वांछित हत्यारोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

थाना महराजगंज पर त्रिभुवन पाण्डेय की हत्या के संबंध में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान संकलित साक्ष्यों, गवाहों के बयान एवं अन्य प्रमाणों के आधार पर यह तथ्य प्रकाश में आया कि जमीनी विवाद को लेकर मृतक की हत्या रामभवन पाण्डेय, आदित्य पाण्डेय, दीनदयाल पाण्डेय एवं अमरनाथ यादव द्वारा की गई थी। पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने पर अभियुक्तों के विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय प्रेषित किया गया।

जांच के दौरान यह भी पाया गया कि अभियुक्तों का एक संगठित आपराधिक गिरोह है, जो आर्थिक एवं भौतिक लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से गंभीर अपराधों को अंजाम देता है। इनके कृत्यों से क्षेत्र में भय एवं आतंक का वातावरण व्याप्त था। इसी आधार पर गैंग चार्ट तैयार कर अनुमोदन प्राप्त किया गया तथा दिनांक 02.06.2026 को थाना महराजगंज पर मु0अ0सं0 122/2026 धारा 2(ख)(i)/3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 पंजीकृत किया गया।

दिनांक 03.06.2026 को प्रभारी निरीक्षक अनुराग कुमार के नेतृत्व में उ0नि0 अवधेश कुमार यादव मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम आराजी जजमनजोत में दबिश देकर गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्तों को उनके घर से समय करीब 04:50 बजे गिरफ्तार किया गया। नियमानुसार तलाशी के दौरान कोई अवैध वस्तु बरामद नहीं हुई l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button