Azamgarh News: पुरुषोत्तम मास में सेवा का अनूठा उदाहरण, ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन ने 6000 से अधिक राहगीरों को कराया शरबत वितरण

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय
पुरुषोत्तम मास में सेवा का अनूठा उदाहरण, ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन ने 6000 से अधिक राहगीरों को कराया शरबत वितरण
आजमगढ़ जनपद में पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर जहां लोग धर्म, पुण्य और सेवा के कार्यों में जुटे हुए हैं, वहीं ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन ने मानव सेवा को ही सच्ची पूजा मानते हुए एक सराहनीय पहल की। जनपद के बिलरियागंज विकासखंड अंतर्गत श्रीनगर (सियरहां) स्थित राधा-कृष्ण शिव मंदिर परिसर में संगठन के नेतृत्व में विशाल शरबत वितरण एवं जलपान सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10 बजे हुआ, जो लगातार शाम लगभग 3 बजे तक चलता रहा। भीषण गर्मी और उमस के बीच संगठन के कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ राहगीरों की सेवा की। इस दौरान लगभग 6000 से अधिक राहगीरों को ठंडा शरबत, लाई, नमकीन एवं चना वितरित किया गया।
गर्मी से राहत पाकर राहगीरों के चेहरों पर संतोष और खुशी साफ दिखाई दी। अनेक लोगों ने संगठन के इस जनसेवा कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करने का कार्य करते हैं। राहगीरों ने ब्रह्महर्षी वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि ब्रह्महर्षी वेलफेयर एसोसिएशन हमेशा सामाजिक, धार्मिक और मानवीय कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाता रहा है। समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा करना संगठन का मुख्य उद्देश्य है और आगे भी इसी प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
इस अवसर पर संगठन के जिला अध्यक्ष विवेक कुमार राय के नेतृत्व में कार्यक्रम को सफल बनाने में ब्लॉक अध्यक्ष उमेश चंद्र राय, हरैया ब्लॉक अध्यक्ष सिंटू राय, बिलरियागंज प्रभारी राम अनुज राय, संगठन प्रवक्ता अशोक कुमार राय, संदीप राय, डॉ. विजेंद्र राय, सूरज प्रकाश राय, तहबरपुर ब्लॉक अध्यक्ष अनुराग राय, भाजपा मंडल अध्यक्ष बिलरियागंज रूद्रप्रकाश राय, सूर्य प्रताप लाल श्रीवास्तव, जिला मीडिया प्रभारी अमित राय, संतोष कुमार राय, प्रदुमन राय, विजय राय, सिंपू राय, संजय राय, अखिलेश राय, अवनीश राय सहित संगठन के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीणों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत थाना अध्यक्ष बिलरियागंज अमित कुमार मिश्रा मय हमराह व्यवस्था में लगे रहे जिसकी ग्रामीणों ने भरपूर प्रशंसा की।
पूरे कार्यक्रम के दौरान सेवा, सहयोग और सामाजिक समरसता का भाव देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने इसे केवल शरबत वितरण नहीं, बल्कि मानवता और परोपकार की भावना को जीवंत करने वाला प्रेरणादायक आयोजन बताया।



