Mau News।मऊ से मैसूर,गाजीपुर सिटी-रामेश्वरम साप्ताहिक, आजमगढ़-बांद्रा साप्ताहिक नई ट्रेनों के संचालन हेतु बोर्ड को प्रस्ताव: जीएम उदय बोरवणकर
Mau news. Proposal to the board for operation of new trains from Mau to Mysore, Ghazipur City-Rameswaram weekly, Azamgarh-Bandra weekly: GM Uday Borwankar
मऊ वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी मंडल के सेवित क्षेत्रों के 11 संसद सदस्यों एवं 14 सांसद प्रतिनिधियों के साथ महाप्रबंधक,पूर्वोत्तर रेलवे उदयबोरवणकर ने आज 02 जून,2026 को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के भारतेंदु सभाकक्ष में बैठक की । इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन सहित पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय के प्रमुख विभागाध्यक्षों एवं मंडल के शाखा अधिकारियों ने बैठक में भाग लिया ।
DPIFF, FCI, and MP Ravi Kishan reiterated their shared commitment to cultural advancement.
छपरा के सांसद राजीव प्रताप रूडी ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि बैठक में आये सकारात्मक सुझावों से यात्री सुविधाओं में वृद्धि होती है जिसका सीधा लाभ जनता को मिलता है । उन्होंने छपरा, छपरा कचहरी एवं अन्य स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं में वृद्धि हेतु महत्वपूर्ण सुझाव दिए । उन्होंने छपरा कचहरी स्टेशन पर कोरोना काल से बंद मौर्य एक्सप्रेस, बाघ एक्सप्रेस एवं लिच्छवी एक्सप्रेस के ठहराव को पुनः बहाल करने साथ ही कामायनी एक्सप्रेस एवं बलिया-नई दिल्ली सुपरफास्ट ट्रेन को छपरा तक विस्तारित करने तथा छपरा, सिवान एवं बलिया से पटना के लिए कार्यालय समय के अनुरूप डीएमयू/मेमू सेवा शुरू करने का प्रस्ताव दिया ।
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
बैठक में छपरा जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या 6, 7 एवं 8 पर लिफ्ट, दिव्यांग रैम्प, फुट ओवरब्रिज के विस्तार, एसी लाउंज, यात्री सुविधाओं के उन्नयन तथा पूर्व में प्रस्तावित री-मॉडलिंग की कार्य योजना की प्रगति का संज्ञान लिया । उन्होंने सारण क्षेत्र की रेल सुविधाओं के विस्तार और लंबित परियोजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन पर बल दिया।
राज्यसभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी ने प्रयागराज एक्सप्रेस एवं लखनऊ एक्सप्रेस की तर्ज पर बनारस से चलने वाली शिवगंगा एक्सप्रेस एवं बनारस-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के प्रस्थान के समय वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में बेड रोल लगाकर रखे जाने का प्रस्ताव दिया । उन्होने वरुणा एक्सप्रेस की तर्ज पर उसके स्थान पर संचालित शटल एक्सप्रेस को कानपुर तक विस्तार देने का सुझाव दिया । इसके साथ ही उन्होंने रेलवे स्टेशनों एवं ट्रेनों में सेनेटरी नैपकिन की उपलब्धता हेतु डिस्पेन्सर मशीनों के प्रावधान पर रेलवे की नीति निर्माण पर बल दिया तथा उसके लागू होने तक ट्रेनों में वेंडरों द्वारा सेनेटरी नैपकिन विक्रय कराने का प्रस्ताव दिया ।
राज्यसभा सांसद श्रीमती साधना सिंह ने नियमित अन्तराल पर बनारस-वाराणसी जं-वाराणसी सिटी के मध्य लोकल ट्रेन अथवा रेल बस चलाने का प्रस्ताव दिया । उन्होंने वाराणसी परिक्षेत्र के अंडर पासों में जलजमाव रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने का प्रस्ताव दिया।
गाजीपुर के सांसद अफजल अंसारी ने गाजीपुर सिटी-मऊ नई लाइन परियोजना की प्रगति की जानकारी मांगी । गाजीपुर घाट- शाहबाजकुली के मध्य ग्राम-सादिकपुर,लखीमपुर में एन एच-31 पर स्थित रेलवे क्रासिंग पर रेलवे ओवर ब्रिज बनाने,गाजीपुर सिटी-नंदगंज के बीच महाराजगंज रेलवे क्रासिगपर,युसुफपुर के पूर्वी छोर के रेलवे क्रासिंग पर तथा गाजीपुर सिटी के पश्चिम फुल्लानपुर रेलवे क्रासिंगो पर रेल ओवर ब्रिज बनाने का प्रस्ताव दिया । इसके साथ ही आजादी के आन्दोलन में महत्वपूर्ण भुमिका निभाने वाले और आठ शहीदों के बलिदान देने वाले युसुफपुर रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन पुनर्विकास योजना में शामिल कर विकसित करने तथा युसुफपुर स्टेशन पर कोरोना काल से बंद स्वतंत्रा सेनानी के ठहराव बहाल करने का प्रस्ताव दिया ।
हड्डी अस्पताल में युवक की मौत के बाद मचा कोहराम, परिजनों ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप
सलेमपुर के सांसद रमाशंकर राजभर ने भटनी से बेल्थरा रोड रेल खण्ड पर जनता की सुविधा के लिए छोटे-बड़े अंडर पास बनाने,सलेमपुर उच्चीकृत स्वास्थ्य केंद्र के सामने रेल लाइन के पर तथा धरमेर महलिया को तितौली विशुनपुरा व् भेवली को जोड़ने वाली सडक पर अंडर पास बनाने की मांग रखी । इसके साथ ही उन्होंने सलेमपुर स्टेशन पर गोदानएक्सप्रेस, गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस एवं बापूधाम एक्सप्रेस गाड़ियों का जनहित में ठहराव दिए जाने का सुझाव दिया । इसके अतिरिक्त उन्होंने भाटपार रानी स्टेशन के जलनिकासी हेतु रेलवे भूमि पर नाला बनाये जाने का प्रस्ताव दिया।
घोसी के सांसद राजीव राय ने इंदारा-दोहरीघाट रेल खण्ड पर कोपागंज के भदसामानोपुर ग्राम में लाइन के पूर्व तरफ सर्विस लेन बनवाने,इंदारा-बलिया रेल खण्ड पर रेलवे फटक सं-30 के स्थान पर रेल अंडर ब्रिज बनाने, मऊ-शाहगंज रेल खण्ड पर तालीमुद्दीन इंटर कालेज के पास रेलवे अंडर पास तथा इंदारा-बलिया रेल खण्ड के मध्य किमी-17,12 एवं 13 पर स्थित समपारों पर अंडर पास बनाने का सुझाव दिया । इसके अतिरिक्त उन्होंने मऊ स्टेशन पर निर्माणाधीन फुट ओवर ब्रिज को प्लेटफार्म सं-1 से सईद रोड तक विस्तारित कराने का सुझाव दिया ।
चंदौली के सांसद वीरेंद्र सिंह ने बनारस से डिब्रूगढ़ वाया न्यू जलपाईगुड़ी एवं गुवाहाटी के लिए नई गाड़ी संचालित किये जाने का प्रस्ताव दिया । इसके साथ ही उन्होंने सारनाथ-कादीपुर स्टेशनों के मध्य चिरई गाँव में रेलवे क्रासिंग सं-13 सी पर,बंद किये जा चुके रेलवे क्रासिंग 18 सी एवं कादीपुर-राजवारी के मध्य किमी 181/40-41 पर चन्द्रवती रेलवे क्रासिंग पर अंडर पास बनाने का प्रस्ताव दिया । इसके साथ ही अंडर पास बनाने के लिए वाटर लेवल की पुनः जाँच कराने का अनुरोध किया ।
जौनपुर के संसद बाबू सिंह कुशवाहा ने कोरोना के समय से बन्द गाड़ियों तथा उनके ठहरावों को पुनः बहाल करने का आग्रह किया । उन्होंने जौनपुर सिटी स्टेशन पर हरिहरनाथ एक्सप्रेस,ओखा एक्सप्रेस समेत विभिन्न लम्बी दूरी की एक्सप्रेस गाड़ियों को ठहराव देने एवं वाराणसी-लखनऊ शटल एक्सप्रेस को कानपुर तक विस्तार देने का प्रस्ताव दिया ।
मुंबई से उठी हरित ऊर्जा जनजागरण की नई लहर,अवादा भारत उदय यात्रा से मुंबई में गूंजा हरित ऊर्जा का संदेश
महराजगंज (बिहार) के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने मांझी में घाघरा नदी के किनारे रेलवे की खाली पड़ी जमीन पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी जी की प्रतिमा पहले से ही लगी हुई है उस स्थान को अटल स्मृति पार्क के रूप में विकसित किये जाने का सुझाव दिया । एकमा स्टेशन पर चल रहे अमृत भारत स्टेशन विकास योजना के अंतर्गत प्लेटफार्म सं-02 को विकसित कर नेशनल हाई वे पर नई इंट्री बनाने और टिकट काउंटर भी खोले जाने का सुझाव दिया । इसी क्रम में उन्होंने छपरा से पटना,सीवान से थावे वाया महराजगंज नई डेमू/मेमू गाड़ियों के संचालन सहित छपरा से लखनऊ नई वन्दे भारत ट्रेन चलाने का सुझाव दिया । उन्होंने छपरा-सीवान रेल खण्ड पर पड़ने वाले अंडर पासों में जल जमाव का निदान करने, चैनवा स्टेशन पर कोचिंग यार्ड के निर्माण कराए जाने का प्रस्ताव दिया ।
बलिया से राज्य सभा सांसद नीरज शेखर ने युसुफपुर रेलवे स्टेशन पर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के ठहराव दिए जाने का सुझाव दिया । उन्होंने रेवती की तर्ज पर ताजपुरडेहमा में पहले जैसी स्टेशन व्यवस्थाओं को बहाल करने यात्री सुविधा बढाये जाने का प्रस्ताव दिया । उन्होंने बलिया रेलवे स्टेशन पर एक स्टेशन एक उत्पाद के रूप में सत्तू का स्टाल संचालित करने का सुझाव दिया । उन्होंने जहाँ भी रेलवे क्रासिंग बंद किये गये है और उसके स्थान पर लिमिटेड हाईट सब-वे नही बना है की रिपोर्ट मांगी तथा रेलवे ट्रैक के दोनों तरफ सुरक्षा हेतु लगाये जाने वाले स्टील फेंसिंग लगाने की कार्ययोजना पर सुझाव दिया ।
गाजीपुर की राज्यसभा सांसद डा संगीता बलवन्त ने जखनिया रेलवे स्टेशन पर मऊ-आनन्द विहार एक्सप्रेस के ठहराव,जखनिया के प्लेटफार्म सं-2 के पुनर्निर्माण,प्लेटफार्म सं-1 एवं 2 पर पी पी शेल्टर के प्रावधान करने,जखनिया स्टेशन के रेलवे क्रासिंग पर अंडर पास बनाने,स्टेशन रोड को दुरुस्त कराने तथा स्टेशन पर दिव्यांग जन सुविधाओ के विस्तार हेतु सुझाव दिया ।
इसी क्रम में सांसद एवं मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल मिर्जापुर के प्रतिनिधि संजय पटेल,माननीय सांसद उज्ज्वल रमण सिंह के प्रतिनिधि विनय कुशवाहा,माननीय सांसद(बलिया) सनातन पाण्डेय के प्रतिनिधि हिमान्शु त्रिपाठी,माननीय सांसद(मछलीशहर) सुश्री प्रिय सरोज के प्रतिनिधि सूरज सरोज,माननीय सांसद (लालगंज) दरोगा प्रसाद सरोज के प्रतिनिधि सृहरेंद्र प्रसाद सरोज, श्रीमती विजय लक्ष्मी देवी(सांसद/सीवान) के प्रतिनिधि रवि रंजन, रवि किशन शुक्ला (सांसद/गोरखपुर) के प्रतिनिधि गुड्डू पाण्डेय,पंकज चौधरी (रज्य मंत्री/सांसद महाराजगंज उ प्र) के प्रतिनिधि दिनेश त्रिपाठी, कमलेश पासवान(राज्यमंत्री/बांसगांव) के प्रतिनिधि सुनील पासवान, विजय कुमार दूबे(सांसद/कुशीनगर) के प्रतिनिधि रामानुज मिश्रा, धर्मेद्र यादव (सांसद/आजमगढ़) के प्रतिनिधि विपिन कुमार,डा विनोद कुमार बिन्द(सांसद/भदोही) के प्रतिनिधि दिनेश,प्रवीन पटेल(सांसद/फूलपुर) के प्रतिनिधि संजय गौतम एवं शशांक मणि त्रिपाठी(सांसद/देवरिया) के प्रतिनिधि प्रिंस ने अपने-अपने क्षेत्र के स्टेशनों से सम्बंधित सुझाव दिए ।
संसद सदस्यों एवं प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए महाप्रबंधक,पूर्वोत्तर रेलवे उदय बोरवणकर ने बैठक में उपस्थित सभी सांसदों एवं माननीय सांसद प्रतिनिधिगणों का हार्दिक स्वागत करते हुए कहा आपके माध्यम से हमें, जन-सामान्य की आकांक्षाओं और आवश्यकताओं का सतत ज्ञान होता है। पूर्वोत्तर रेलवे में एवं विशेषकर वाराणसी रेल मंडल में हमें सतत आप सब का मार्गदर्शन एवं आपके सुझाव मिलते रहते हैं, जिसके लिए हम आपके आभारी हैं। आप सबका इस बैठक हेतु समय देने के लिए मैं हृदय से आभारी हूँ।
हार्ट अटैक से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी : डॉ. चंदन चौहान
उदय बोरवणकर ने कहा कि हमने अपनी रेलवे की कार्यप्रणाली में संरक्षा, लाइन क्षमता में वृद्धि, यात्री सुविधाओं के उन्नयन, आधुनिकीकरण, कर्मचारी कल्याण, पर्यावरण की सुरक्षा क्षा के के लिए हरित पहल सहित सभी क्षेत्रों में अनेक कदम उठाए हैं। गत वर्ष पूर्वोत्तर रेलवे ने उल्लेखनीय सुधार के साथ अनेक वर्णनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।
वित्तवर्ष 2025-26 में आधारभूत संरचना के विकास के क्रम में कुल 47.93 किमी. मल्टी-ट्रैकिंग का कार्य पूर्ण किया गया, जिसके अंतर्गत मऊ-पिपराडीह-दुल्लहपुर खंड (20.92 किमी.), मऊ-खुरहट खंड (12.50 किमी.) एवं पिवकोल-लार रोड खंड (14.51 किमी.) के दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण किया गया एवं यात्री यातायात के लिए परिचालित किया गया। यह यात्रियों को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा का अनुभव प्रदान करने में सहायक होगा एवं क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा। इसी क्रम में, छपरा-बलिया (65 किमी) और गोरखपुर-वाल्मीकिनगर (87 किमी) रेल खंडों के दोहरीकरण का कार्य तीव्र गति से प्रगति पर है।
वित्तवर्ष 2025-26 में 49.64 किमी. ऑटोमेटिक ब्लॉक सिगनलिंग का कार्य पूर्ण कर क्रियान्वित किया गया, इसकी सहायता से अधिक ट्रेनों का संचालन सम्भव होगा। साथ ही, 28 समपार फाटकों के इंटरलॉकिंग का कार्य भी पूर्ण किया गया, जिससे जन संरक्षा एवं परिचालन दक्षता में सुधार सुनिश्चित होगा।
गत वर्ष, त्योहारों एवं विशेष अवसरों पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए वाराणसी मंडल से आरम्भिक, दुर्गा पूजा/दिवाली/छठ के दौरान 27 स्पेशल ट्रेन, माघ मेला में 09 स्पेशल ट्रेन एवं होली पर्व के दौरान 11 स्पेशल ट्रेन परिचालित की गईं, जिनके कुल 560 फेरे हुए। साथ ही, इस वर्ष छपरा-आनंद विहार अमृत भारत, छपरा-अमृतसर साप्ताहिक, बनारस-खजुराहो वंदे भारत, बनारस-सियालदह अमृत भारत एवं थावे-पटना फास्ट पैसेंजर जैसी नई सेवाओं का शुभारंभ किया गया।
जनता की मांग का सम्मान करते हुए, मंडल के 11 विभिन्न स्टेशनों पर महत्वपूर्ण ट्रेनों के अतिरिक्त ठहराव भी प्रदान किए गए। साथ ही, गाजीपुर सिटी-रामेश्वरम साप्ताहिक, आजमगढ़-बांद्रा साप्ताहिक एवं मऊ-मैसूर साप्ताहिक जैसी नई ट्रेनों के प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को स्वीकृति हेतु भेजे गए हैं।पूर्वोत्तर रेलवे के 58 अमृत स्टेशनों में से वाराणसी मंडल में कुल 19 स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है, इनमें आधुनिक शौचालय, पार्किंग, सर्कुलेटिंग एरिया, लैंड स्केपिंग, प्लेटफार्म शेल्टर, उन्नत प्रतीक्षालय, नए FOB इत्यादि प्रमुख कार्य है, जिसमें थावे जं० एवं सुरेमनपुर का कार्य पूर्ण कर लिया गया है एवं अगले छह महीने में सलेमपुर, देवरिया सदर, सिवान, मऊ, आजमगढ़, बेल्थरा रोड और भटनी के कार्य पूर्ण होने का लक्ष्य हमने निर्धारित किया है।
वाराणसी मंडल के कुल 203 स्टेशनों में से 154 स्टेशनों पर दिव्यांगजन सुविधाएँ उपलब्ध करायी गई हैं। शेष स्टेशनों पर ये सुविधायें उपलब्ध कराने का कार्य प्रगति पर है।
यात्रियों की मांग के अनुरुप सुविधा बढ़ाने के लिए आप सभी का सहयोग एवं मार्गदर्शन मिलता रहे, ऐसी आशा एवं प्रार्थना के साथ हम निरंतर प्रगति हेतु दृढ़संकल्प के साथ प्रयासरत हैं। महाप्रबंधक ने बैठक के अंत में उपस्थित संसद सदस्यों एवं प्रतिनिधियों द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण सुझावों पर अमल करने स्थानीय जनता,व्यापारियों एवं दैनिक यात्रियों की समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया । बैठक का कुशल संचालन उप महाप्रबंधक/सामान्य शुभम वर्मा ने किया । मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से वाराणसी मंडल द्वारा आधारभूत संरचना एवं यात्री सुविधा से संबंधित कई महत्वपूर्ण किए गए कार्यो एवं विकास कार्य योजनाओं से सभी सांसदों को अवगत कराया। उक्त जानकारी सुमितकुमार, मुख्यजनसम्पर्कअधिकारी ने दी।



