Azamgarh News: पीएम स्वनिधि लोक कल्याण मेला 01 से 30 जून तक*  आजमगढ 04 जून 2026/

आजमगढ़ बलरामपुर /पटवध से बबलू राय

*पीएम स्वनिधि लोक कल्याण मेला 01 से 30 जून तक*

आजमगढ 04 जून 2026/

प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स योजना के तहत जनपद में 01जून से 30 जून तक चलने वाले इस अभियान के तहत तीन अलग अलग स्तरों पर होने वाले कार्यक्रमों के जरिये वेंडर्स को डिजिटल साक्षर बनाने से लेकर ऋण उपलब्ध कराने का कार्य किया जायेगा।

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स योजना का दायरा बढ़ाने और अंतिम छोर पर खड़े फुटपाथ दुकानदारों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिये स्वनिधि महोत्सव, लोक कल्याण मेला , स्वनिधि कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। वेंडर्स को ऋण व क्रेडिट कार्ड की सुबिधा डिजिटल सशक्तिकरण और केंद्र की आठ कल्याणकारी योजनाओं से मौके पर ही जोड़ा जायेगा। वही सेंसस टाउन स्तर पर स्वनिधि कैम्प लगाये जायेंगे! इन कैंपो में नये स्ट्रीट वेंडर की पहचान कर उन्हें इस योजना में शामिल किया जाएगा

अतिरिक्त मजिस्ट्रेट द्वितीय/ परियोजना अधिकारी संजय चावला ने बताया कि पीएम स्वनिधि योजना के तहत विशेष अभियान शुरू किया गया है इसको लेकर सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि योजना का सफल क्रियान्वयन किया जाय। स्ट्रीट वेंडर्स 30 जून तक चलने वाले इस अभियान में अपने नजदीकी नगर निकाय या सेंसस टाउन में पहुचकर योजना का लाभ उठा सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button