Azamgarh News: तिरंगे की शान में गूंजा राष्ट्रगान, संविधान बचाने के लिए एकजुट होने का आह्वान

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय
तिरंगे की शान में गूंजा राष्ट्रगान, संविधान बचाने के लिए एकजुट होने का आह्वान
ग्रीन बनाम ग्रीड’ की लड़ाई में उतरे राहुल गांधी, मोदी सरकार पर साधा निशाना
बिलरियागंज (आजमगढ़)। स्थानीय नगर पालिका परिषद बिलरियागंज के मौलाना जौहर अली पार्क में गुरुवार को भव्य तिरंगा ध्वज लोकार्पण एवं ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और संवैधानिक मूल्यों के प्रति समर्पण का प्रतीक बनकर उभरा। समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं पूर्व मंत्री बलराम यादव ने सर्वप्रथम तिरंगा ध्वज स्थल का फीता काटकर लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण किया। जैसे ही तिरंगा आसमान में लहराया, उपस्थित लोगों ने एक साथ राष्ट्रगान गाकर पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया। राष्ट्रगान की गूंज से पूरा क्षेत्र देशप्रेम की भावना से भाव-विभोर हो उठा।
अपने संबोधन में पूर्व मंत्री बलराम यादव ने कहा कि आज संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से जाति, धर्म और भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि संविधान विरोधी और लोकतंत्र विरोधी ताकतों का मिलकर मुकाबला करना होगा। उन्होंने कहा कि देश की मजबूती उसकी लोकतांत्रिक व्यवस्था और सामाजिक एकता में निहित है।
अक्षय कुमार फिर बने पार्टी एंथम के बादशाह
कार्यक्रम के संयोजक एवं क्षेत्रीय विधायक नफीस अहमद ने समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों और नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन, बान और शान का प्रतीक है तथा यह हमें राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देता है।
Jaunpur news:विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा ने की समीक्षा बैठक
समारोह के अंत में नगर पालिका अध्यक्ष मीना पासवान ने मुख्य अतिथि बलराम यादव को शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. हरिराम यादव ने की, जबकि संचालन पूर्व चेयरमैन मोहम्मद आरिफ खान ने किया।
इस अवसर पर पूर्व प्रमुख मुखराम यादव, दिलवर यादव, दिनेश यादव, कोमल पासवान, तारकेश्वर तिवारी, राम विजय यादव सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।



