Azamgarh news :विशेष किशोर पुलिस इकाई (SJPU) एवं थाना ए.एच.टी. की मासिक समीक्षा एवं समन्वय गोष्ठी सम्पन्न

विशेष किशोर पुलिस इकाई (SJPU) एवं थाना ए.एच.टी. की मासिक समीक्षा एवं समन्वय गोष्ठी सम्पन्न

बाल अधिकार, किशोर न्याय अधिनियम एवं महिला सुरक्षा विषयों पर विस्तृत चर्चा, प्रभावी समन्वय हेतु दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

आज पुलिस लाइन्स आजमगढ़ स्थित सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात)/नोडल अधिकारी थाना ए.एच.टी./एसजेपीयू की अध्यक्षता में विशेष किशोर पुलिस इकाई (SJPU) एवं थाना ए.एच.टी. की मासिक समीक्षा एवं समन्वय गोष्ठी सम्पन्न हुई।

बैठक में चिकित्सा विभाग, श्रम विभाग, किशोर न्याय बोर्ड, अभियोजन शाखा, बाल कल्याण समिति, चाइल्ड हेल्पलाइन, वन स्टॉप सेंटर, आरपीएफ, जीआरपी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं जनपद के समस्त थानों के बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों, थाना ए.एच.टी./एसजेपीयू के प्रभारी व कर्मचारीगण, महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, डीसीआरबी तथा स्वयंसेवी संस्थाओं (NGO) के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।

गोष्ठी के दौरान बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों एवं विवेचकों द्वारा विवेचना के दौरान आने वाली समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया तथा उनके समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। साथ ही बाल अधिकारों के संरक्षण, अभियुक्त/पीड़िता के उम्र निर्धारण, महिला सुरक्षा तथा किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम, 2015 से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) महोदय द्वारा सभी संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर बाल संरक्षण एवं महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में त्वरित, संवेदनशील एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button