Azamgarh news :नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने का आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार
नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने का आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना गम्भीरपुर पर प्राप्त तहरीर के आधार पर एक नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर, भयभीत कर उसके साथ दुष्कर्म करने तथा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने के संबंध में मु0अ0सं0-146/2026 धारा 65(1)/351(3) बीएनएस एवं 3/4(2) पॉक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया था। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं सहायक पुलिस अधीक्षक सदर के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष गम्भीरपुर अमित कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त आशीष कुमार प्रजापति पुत्र हंश कुमार प्रजापति निवासी ग्राम सरदहां थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़ को दिनांक 08.06.2026 को समय करीब 10:10 बजे बाबा बेचन मोड़, किशुनपुर काशीनाथ से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।



