Azamgarh news :जानलेवा हमले के आरोप में वांछित अभियुक्ता गिरफ्तार
जानलेवा हमले के आरोप में वांछित अभियुक्ता गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
गंभीरपुर थाना अंतर्गत सिंघड़ा निवासी हिमांशु यादव पुत्र रामदुलार यादव द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि दिनांक 03.06.2026 को समय करीब 06:00 बजे शाम को नाली के विवाद को लेकर विपक्षीगण द्वारा उसकी माता सन्तारा देवी एवं भाई दीपांशु को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई तथा लाठी-डण्डा एवं लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना गम्भीरपुर पर मु0अ0सं0-139/2026 धारा 109(1)/115(2)/352/351(3) बीएनएस बनाम 1. सचिन यादव, 2. शुभम यादव एवं 3. मीला देवी निवासीगण ग्राम सिंघड़ा, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार द्वारा चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के क्रम में तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल निर्देशन एवं थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में आज दिनांक 08.06.2026 को उ0नि0 संदीप दूबे मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्ता मीला देवी पत्नी विनोद यादव निवासी ग्राम सिंघड़ा, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़ को चिवटही मोड़ से समय करीब 08:30 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता को आवश्यक विधिक कार्यवाही उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।



