Azamgarh news :6.50 लाख क़ीमत का 41.170 किलोग्राम गांजे के साथ 03 शातिर तस्कर गिरफ्तार

6.50 लाख क़ीमत का 41.170 किलोग्राम गांजे के साथ 03 शातिर तस्कर गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना कप्तानगंज पुलिस को मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। थाना कप्तानगंज पुलिस द्वारा संगठित रूप से संचालित गांजा तस्करी के एक नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से कुल 41 किलो 170 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग ₹6.50 लाख आंकी गई है।

गिरफ्तारी का विवरण-

दिनांक 08.06.2026 को थानाध्यक्ष जय प्रकाश मय पुलिस टीम थाना क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग एवं अपराधियों की तलाश में गोपालापुर पुलिया के पास मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम नेवादा चकधनवा स्थित गणेश चौबे के घर में भारी मात्रा में गांजा रखा गया है तथा कुछ व्यक्ति गांजा की खरीद-फरोख्त एवं पुड़िया तैयार करने का कार्य कर रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष द्वारा तत्काल उ0नि0 अमन तिवारी एवं पुलिस टीम को मौके पर बुलाया गया तथा योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी गई। पुलिस टीम ने ग्राम नेवादा चकधनवा स्थित मकान को घेराबंदी कर तलाशी ली, जहां तीनों अभियुक्त गांजा की पैकिंग एवं बिक्री की तैयारी करते पाए गए। मौके से अभियुक्तों के कब्जे से कुल 41 किलो 170 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया, अभियुक्तों को मौके पर गिरफ्तार कर थाना कप्तानगंज पर मु0अ0सं0-175/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-

1. गणेश चौबे पुत्र स्व0 रामेश्वर चौबे निवासी नेवादा चकधनवा थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 50 वर्ष।

2. अजय यादव पुत्र बालचन्द यादव निवासी चक लालचन्द थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 38 वर्ष।

3. महेन्द्र यादव पुत्र रामदवर यादव निवासी रीवा सुल्तानपुर दुर्वाशा थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 58 वर्ष।

जनपद आजमगढ़ पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु सतत अभियान चला रही है। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले नशा तस्करों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button