Mau accident: पीड़वलमोड़ पर कार टेम्पो में टक्कर छः घायल,पिढ़वलमोड़ बना दुर्घटना हाटस्पॉट

Mau accident: Car collides with tempo at Pidhavalmod, six injured; Pidhavalmod becomes accident hotspot

घोसी। मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र के पिढ़वल मोड़ पर कार और टेम्पो में टक्कर के चलते कार सवार लेखपाल सहित छः लोगों घायल हो गए। जिनको प्राथमिक उपचार के बाद मऊ रेफर कर दिया गया। भीमपुरा निवासी टेम्पो सवार पास स्थित एक गांव में किसी मांगलिक कार्यक्रम में जा रहे थे। लोगो का आरोप है की यहां अंडरपास न होने से आए दिन होती है दुर्घटना।

वाराणसी में घर जा रहे दुकानदार को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली, इलाज के दौरान तोड़ द‍िया दम

जानकारी के अनुसार घोसी तहसील में लेखपाल पद पर कार्यरत गौरव राय अपनी कार से मऊ जा रहे थे। जब वह पिढ़वल मोड़ के पास पहुंचे तभी दूसरी लेन पार कर टेम्पो के आजाने से उसकी कार से टक्कर हो गई।

रातभर हील्स पहनकर थिरकी रेवती, अब प्रिंस नरूला संग मचाएंगी बवाल

कार और टेम्पो की टक्कर के चलते कार सवार लेखपाल गौरव राय के साथ टेम्पो सवार बलिया जनपद के भीमपुरानंबर एक निवासी सूरज 25, बिनेश 20, संजय 42, दीपक कुमार 26, लालू 24 घायल हो गए। कार की एयर बैग खुल जाने से लेखपाल गौरव राय को गम्भीर चोट नहीं आई। वही टेम्पो सवार सूरज, बिनेश, दीपक को गंभीर चोट आई। टेम्पो सवार सभी को पुलिस ने लोगों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी में लाया गया, जहाँ से प्राथमिक चिकित्सा के बाद मऊ रेफर कर दिया गया।

एआई की ताकत से ब्रेस्ट कैंसर जांच में नई क्रांति, मुंबई में लगी देश की पहली स्मार्ट मैमोग्राफी मशीन

लेखपाल गौरव राय को परिचित ने मऊ प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। लोगों ने बताया कि अंडरपास न होने से जल्द के चक्कर में एक लेन से दूसरी लेन को पार करते हैं और दुर्घटना हो रही है। कई लोग अपनी जान गवाने के साथ अपाहिज हो रहे हैं। मांग किया कि पिढ़वल मोड़ पर जल्द से जल्द अंडरपास का निर्माण किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button