Azamgarh news :मुबारकपुर पुलिस ने न्यायालय द्वारा निर्गत वारंटों के अनुपालन में 08 वारंटी किया गिरफ्तार

मुबारकपुर पुलिस ने न्यायालय द्वारा निर्गत वारंटों के अनुपालन में 08 वारंटी किया गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार द्वारा चलाए जा रहे वारंटी/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के क्रम में, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री मधुबन कुमार सिंह के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी सदर श्रीमती आस्था जायसवाल के मार्गदर्शन तथा उपाधीक्षक श्री शशि मौलि पाण्डेय के नेतृत्व में थाना मुबारकपुर पुलिस द्वारा न्यायालय से निर्गत गिरफ्तारी वारंटों के अनुपालन में दिनांक 09.06.2026 को कुल 08 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी की कार्यवाही के दौरान चौकी प्रभारी कस्बा मुबारकपुर उ0नि0 धर्मेन्द्र शर्मा मय हमराह द्वारा निम्नलिखित 06 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया—

1. बद्री प्रसाद पुत्र दुर्गा सोनकर निवासी चिवटही, थाना मुबारकपुर

2. उमेश सोनकर उर्फ विक्की पुत्र बद्री प्रसाद निवासी चिवटही, थाना मुबारकपुर

3. रमेश सोनकर पुत्र बद्री प्रसाद निवासी चिवटही, थाना मुबारकपुर

4. नागेन्द्र सोनकर पुत्र बद्री प्रसाद निवासी चिवटही, थाना मुबारकपुर

5. संगीता सोनकर पत्नी रमेश सोनकर निवासी चिवटही, थाना मुबारकपुर

6. तारा देवी पत्नी बद्री प्रसाद निवासी चिवटही, थाना मुबारकपुर

उ0नि0 धीरेन्द्र नारायण शुक्ल मय हमराह द्वारा—

7. सुदामी देवी पत्नी केदार निवासी ग्राम गुजरपार, थाना मुबारकपुर

तथा उ0नि0 कुलदीप कुमार मय हमराह द्वारा—

8. घमसू पुत्र मुरारी निवासी ग्राम फखरुद्दीनपुर, थाना मुबारकपुर

 

को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार वारंटियों के विरुद्ध मा0 न्यायालय द्वारा विभिन्न वादों में निर्गत गैर जमानती वारंट (NBW) के अनुपालन में कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी के दौरान मा0 सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया गया l

गिरफ्तार समस्त वारंटियों को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु रवाना किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button