Azamgarh News:एग्रीजंक्शन योजना के तहत कृषि स्नातकों की स्क्रूटनी एवं चयन प्रक्रिया 11 जून को*

आजमगढ़ बलरामपुर /पटवध से बबलू राय
*एग्रीजंक्शन योजना के तहत कृषि स्नातकों की स्क्रूटनी एवं चयन प्रक्रिया 11 जून को*
*प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलम्बन योजना: आवेदक मूल अभिलेखों के साथ निर्धारित तिथि पर हों उपस्थित*
आजमगढ़ 09 जून 2026/
Mau news:डीआईजी सुनील कुमार सिंह की सक्रियता से करजौली प्रकरण की जांच में आई तेजी
उप कृषि निदेशक आशीष कुमार ने बताया है कि कृषि विभाग उ0प्र0 द्वारा जनपद में संचालित प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलम्बन (एग्रीजंक्शन) योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु जनपद के 70 कृषि स्नातकों द्वारा कार्यालय में आनलाईन आवेदन पत्र किये गये है। मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में दिनांक 11 जून 2026 को विकास भवन सभागार आजमगढ़ में प्रातः 10ः00 बजे से आवेदकों की स्क्रूटनी/चयन की कार्यवाही की जायेगी।
मृत्युंजय महादेव धाम उमरक्षा में निकली सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा से पूर्व कलशयात्रा
उपरोक्त के क्रम में जनपद के समस्त आवेदकों को एतद्द्वारा सूचित किया जाता है कि नियत तिथि को ससमय निर्धारित शैक्षिक योग्यता से सम्बन्धित समस्त अंक पत्र एवं प्रमाण पत्र की मूल प्रति तथा अपनी पहचान आई0डी0/आधार कार्ड के साथ समिति के समक्ष स्वयं उपस्थित होना सुनिश्चित करें। निर्धारित तिथि को स्कु्रटनी समिति के समक्ष उपस्थित न होने वाले आवेदकों के प्रार्थना पत्र पर विचार नहीं किया जायेगा।



