पुलिस महकमे में हड़कंप, महिला रिक्रूट आरक्षी ने की आत्महत्या की कोशिश,शादी का झांसा, संबंध और फिर खुला राज; सिपाही पर गिरी गाज

Police department in turmoil, female recruit constable attempts suicide, falsely promises marriage, affair, and then secret is revealed; constable indicted

बरेली। जिले के थाना शाही में तैनात एक सिपाही पर महिला रिक्रूट आरक्षी को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगा है। मामले के सामने आने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया है। वहीं महिला आरक्षी का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

शाही किले में होगा 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य आयोजन

थाने में जहर खाने का आरोप

जानकारी के अनुसार, हाल ही में प्रशिक्षण के लिए थाना शाही में तैनात की गई एक महिला रिक्रूट आरक्षी ने कथित रूप से थाने परिसर में जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मियों ने उसे तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है

दहेज की बलि चढ़ी नवविवाहिता! सास-देवर पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप

शादीशुदा होने की जानकारी मिलने पर विवाद

बताया जा रहा है कि थाना शाही में पिछले तीन वर्षों से तैनात सिपाही अमित चौधरी की महिला रिक्रूट आरक्षी से जान-पहचान हुई थी। आरोप है कि सिपाही ने स्वयं को अविवाहित बताते हुए महिला आरक्षी को शादी का भरोसा दिया और उसके साथ संबंध बनाए। बाद में महिला आरक्षी को सिपाही के विवाहित होने की जानकारी मिली, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया।

देश दुनिया की बड़ी खबरें.

जांच के बाद कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच कराई। प्रारंभिक जांच के आधार पर एसएसपी अनुराग आर्य ने आरोपी सिपाही अमित चौधरी को निलंबित कर दिया है। पुलिस विभाग द्वारा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें

अधिकारियों ने साधी चुप्पी

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए फिलहाल पुलिस अधिकारी सार्वजनिक रूप से अधिक जानकारी देने से बच रहे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button