Azamgarh news :देवरिया से आए अभ्यर्थी को पीआरवी 5393 ने तत्काल सहायता देकर शिब्ली नेशनल इंटर कॉलेज परीक्षा केन्द्र तक पहुंचाया

देवरिया से आए अभ्यर्थी को पीआरवी 5393 ने तत्काल सहायता देकर शिब्ली नेशनल इंटर कॉलेज परीक्षा केन्द्र तक पहुंचाया

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की भर्ती परीक्षा-2026 जनपद आजमगढ़ के 14 परीक्षा केन्द्रों पर सकुशल संचालित की जा रही है। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के नेतृत्व में जनपद पुलिस एवं यू0पी0 112 की विभिन्न पीआरवी को परीक्षा केन्द्रों, प्रमुख चौराहों, रेलवे स्टेशनों एवं बस अड्डों पर तैनात किया गया है।

इसी क्रम में दिनांक 10.06.2026 को समय 13:22 बजे यू0पी0 112 पर महेश कुमार निवासी ग्राम पिपरा थाना खमपार जनपद देवरिया द्वारा सहायता हेतु कॉल की गई। सूचना पीआरवी 5393 थाना जहानागंज को प्राप्त हुई।

सूचना मिलते ही पीआरवी 5393 तत्काल चक्रपानपुर क्षेत्र में पहुंची, जहां अभ्यर्थी ने बताया कि वह पुलिस भर्ती परीक्षा-2026 देने हेतु देवरिया से चला था, लेकिन भूलवश गलत ट्रेन में बैठकर औड़िहार पहुंच गया। वहां से बस द्वारा चक्रपानपुर पहुंचने के बाद उसे अपने परीक्षा केन्द्र तक पहुंचने के लिए कोई उपयुक्त साधन नहीं मिल रहा था।

परीक्षा की संवेदनशीलता एवं अभ्यर्थी की समस्या को देखते हुए पीआरवी कर्मियों ने तत्काल मानवीय संवेदनशीलता एवं तत्परता का परिचय देते हुए अभ्यर्थी को सरकारी वाहन में बैठाकर उसके परीक्षा केन्द्र शिब्ली नेशनल इंटर कॉलेज, पहाड़पुर, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़ तक समय से पहुंचाया।

समय पर परीक्षा केन्द्र पहुंचने पर अभ्यर्थी महेश कुमार ने आजमगढ़ पुलिस एवं यू0पी0 112 की त्वरित सहायता और जनसेवा भावना के प्रति आभार व्यक्त किया।

पीआरवी 5393 पर नियुक्त पुलिस कर्मी-

1. मुख्य आरक्षी राजनारायण सिंह

2. आरक्षी शुभम यादव

3. होमगार्ड चालक राधेश्याम यादव

जनपद आजमगढ़ पुलिस निष्पक्ष, पारदर्शी एवं अभ्यर्थी हितैषी परीक्षा संचालन हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button