Azamgarh News:पुरानी रंजिश में चाकू से हमला, बरदह पुलिस ने आरोपी त्रिलोकी को किया गिरफ्तार, चाकू बरामद*

*पुरानी रंजिश में चाकू से हमला, बरदह पुलिस ने आरोपी त्रिलोकी को किया गिरफ्तार, चाकू बरामद*

 

*बरदह, आजमगढ़*। बरदह थाना क्षेत्र के गयासपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है।

 

पीड़िता ज्ञान्ती देवी पत्नी मिलोकी सरोज ने 13 जून को थाने में तहरीर दी थी। तहरीर के अनुसार 12 जून की रात करीब 9 बजे भगवतीपुर चौराहे के पास पुराने झगड़े को लेकर आरोपी त्रिलोकी पुत्र झगडू ने वादिनी व उसके पति को लाठी से मारपीट कर घायल कर दिया। इसी दौरान प्रकाश पुत्र श्रीराम ने वादिनी के भांजे मोनी सरोज निवासी जेतीपुर पर जान से मारने की नियत से चाकू से सीने पर हमला कर दिया था।

 

थाना बरदह पर मु0अ0सं0 208/2026 धारा 109(1), 115(2), 352, 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

 

उ0नि0 उमेशचन्द्र यादव ने हमराही का0 त्रिलोक नाथ पाण्डेय के साथ 14 जून को करीब 12:25 बजे गोड़हरा मोड़ से आरोपी त्रिलोकी पुत्र झगडू निवासी गयासपुर को गिरफ्तार किया। उसके पास से मोनी सरोज पर हमले में इस्तेमाल किया गया 1 चाकू भी बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान न्यायालय भेज दिया गया है।

 

थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button