Azamgarh News:अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार*

आजमगढ़ बलरामपुर पटवध से बबलू राय
थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़
अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
*ऑपरेशन वज्रपात के तहत जीयनपुर पुलिस को मिली सफलता*
*अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा .315 बोर एवं एक अदद जिन्दा कारतूस बरामद*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार* द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध तथा वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं *”ऑपरेशन वज्रपात”* अभियान के तहत चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना जीयनपुर पुलिस ने अवैध शस्त्र रखने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है।
दिनांक 15.06.2026 को उ0नि0 अमित कुमार वर्मा मय हमराह द्वारा खालिसपुर नहर के किनारे सगड़ी के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को समय लगभग 22:25 बजे गिरफ्तार किया । जिसका नाम *आकाश यादव पुत्र रामसमुझ यादव निवासी दाउदपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 22 वर्ष* जिसके पास से *01 तमंचा .315 बोर तथा 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर* बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना जीयनपुर पर *मु0अ0सं0- 266/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट* पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
आकाश यादव पुत्र रामसमुझ यादव, निवासी- दाउदपुर, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़ उम्र- लगभग 22 वर्ष ।
*बरामदगी-*
01 तमंचा .315 बोर, 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर ।
*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0- 266/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़ ।
*आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0 124/2025 धारा 103(1) बीएनएस थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
2. मु0अ0सं0 77/2026 धारा 3(1)/2(बी)1 गैगेस्टर एक्ट थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
3. मु0अ0सं0 119/2026 धारा 3/25 आर्मस एक्ट थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
4. मु0अ0सं0 255/26 धारा 351(3),61(2) बीएनएस थाना जीयनपुर आजमगढ़
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
• उ0नि0 अमित कुमार वर्मा, मय हमराह पुलिस बल, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़ ।



