Azamgarh News: सीसरेड़ी-राजेपुर-सरावा-परसौली रोड को जोड़ने वाली सड़क की विधायक बेचई सरोज ने दी सौगात
सीसरेड़ी-राजेपुर-सरावा-परसौली रोड को जोड़ने वाली सड़क की विधायक बेचई सरोज ने दी सौगात
ठेकमा (आजमगढ़), संवाददाता:विकासखंड ठेकमा का सीसरेड़ी गांव आजादी के बाद से ही सड़क की समस्या से जूझ रहा था। विकास से कोसों दूर इस गांव के ग्रामीण बरसात में कीचड़ और गर्मी में धूल फांकने को मजबूर थे। ग्रामीणों की दशकों पुरानी मांग को पूरा करते हुए लालगंज के सपा विधायक बेचई सरोज ने सीसरेड़ी-राजेपुर-सरावा-परसौली को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग को विधायक निधि से स्वीकृत करा दिया है। इस सड़क का निर्माण 46 लाख 45 हजार रुपये की लागत से कराया जाएगा।
रोड स्वीकृत होने की खबर से पूरे क्षेत्र में गाजे बाजे के साथ उत्साह का माहौल है। सीसरेड़ी निवासी एक किसान ने विधायक को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि “इस सड़क के निर्माण में जितनी भी मिट्टी की जरूरत होगी, वह मैं अपने खेत से मुफ्त में दूंगा।” गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं और लोगों में खुशी की लहर है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बनने से बच्चों की पढ़ाई, मरीजों को अस्पताल ले जाने और किसानों को मंडी तक फसल पहुंचाने में आसानी होगी।
इस अवसर पर सपा विधायक बेचई सरोज ने कहा कि, “मेरा संकल्प है कि लालगंज विधानसभा का कोई भी गांव विकास से अछूता न रहे। सीसरेड़ी के लोग आजादी के बाद से सड़क के लिए तरस रहे थे। 46.45 लाख की लागत से बनने वाली इस सड़क से चार गांवों की हजारों की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। जनता की समस्याओं का समाधान करना ही मेरी पहली जिम्मेदारी है।”
इस अवसर पर जेई तेजबहादुर पासवान, ग्राम प्रधान अरविंद यादव ‘बिंदु’, जिला पंचायत सदस्य सरायमोहन अरविंद सरोज, लालगंज विधानसभा अध्यक्ष राज नारायण यादव, सरावा प्रधान संजय सिंह, गोविंदा गौतम, बीडी कुमार, ठाकुर सरोज, आनन्द यादव, मदन मोहन यादव, विजय प्रकाश दीक्षित, अवधराज यादव, दुखती सरोज, मुखराम यादव, जसवंत सिंह, जितेंद्र सरोज, ठेकेदार सहित समस्त गांव की महिलाएं-पुरुष बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने विधायक का आभार जताते हुए फूल-मालाओं से स्वागत किया।



