Azamgarh news :शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने तथा अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने तथा अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

थाना जहानागंज पर प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियुक्त रोशन सिंह उर्फ विक्की सिंह पुत्र स्व0 देवेन्द्र सिंह निवासी ग्राम गम्भीरवन, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने, शादी से इंकार करने तथा अश्लील फोटो एवं वीडियो वायरल करने की धमकी देने के संबंध में मु0अ0सं0 127/2026 धारा 69/352 बीएनएस पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर धारा 115(2)/351(3) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।

आज दिनांक 19.06.2026 को उ0नि0 अभिषेक कुमार कुशवाहा द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त रोशन सिंह उर्फ विक्की सिंह को परदेशी मोड़ से गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

गिरफ्तार अभियुक्त थाना जहानागंज का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है, जिसके विरुद्ध विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, लूट, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, महिला उत्पीड़न, मारपीट, धमकी सहित अन्य गंभीर अपराधों के कुल 18 अभियोग पंजीकृत हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button