Azamgarh news :अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर ने कंधरापुर पुलिस के लिए आवासीय भवन के लिए किया भूमि पूजन व शिलान्यास 

अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर ने कंधरापुर पुलिस के लिए आवासीय भवन के लिए किया भूमि पूजन व शिलान्यास 

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

पुलिस कर्मियों के आवासीय एवं कल्याणकारी सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज दिनांक 19.06.2026 को थाना कंधरापुर परिसर में टाइप-बी के 32 नग आवास (जी+3) के 02 ब्लॉकों के निर्माण कार्य हेतु भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री मधुवन कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री शुभम तोदी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर थाना कंधरापुर के अधिकारी एवं कर्मचारीगण, कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

उक्त परियोजना के अंतर्गत थाना कंधरापुर परिसर में टाइप-बी श्रेणी के कुल 32 आधुनिक आवासीय इकाइयों (जी+3) के 02 ब्लॉकों का निर्माण कराया जाएगा। यह आवासीय परिसर पुलिस कर्मियों एवं उनके परिवारों को बेहतर एवं सुविधाजनक आवासीय वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।

परियोजना के लिए ₹11.39 करोड़ (लगभग) की स्वीकृत धनराशि प्रदान की गई है, जबकि ₹5.69 करोड़ (लगभग) की धनराशि अवमुक्त की जा चुकी है। निर्माण कार्य का शुभारम्भ दिनांक 19.06.2026 से किया गया है तथा इसे 20.12.2027 तक पूर्ण किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

निर्माणाधीन प्रत्येक आवास में 02 बेडरूम, ड्राइंग रूम, डाइनिंग हॉल, किचन, 02 बालकनी, सामान्य शौचालय/बाथरूम, मास्टर बेडरूम से संबद्ध अटैच शौचालय/बाथरूम एवं ड्रेसिंग रूम जैसी आधुनिक सुविधाओं का प्रावधान किया गया है।

उक्त निर्माण कार्य की कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम लिमिटेड, निर्माण इकाई वाराणसी है, जो निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता के अनुरूप परियोजना को पूर्ण करेगी।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि पुलिस कर्मियों के लिए बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराना शासन एवं पुलिस विभाग की प्राथमिकताओं में शामिल है। यह परियोजना पुलिस बल के मनोबल, कार्यक्षमता एवं कल्याण को और अधिक सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध होगी।

जनपद पुलिस परिवार के लिए यह परियोजना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिससे पुलिस कर्मियों एवं उनके परिवारों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं आधुनिक आवासीय सुविधाएं प्राप्त होंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button