Azamgarh news :दीवानी न्यायालय से चोरी हुई मोटरसाइकिल को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक को किया गिरफ्तार व दो बाल अपचारी पुलिस संरक्षण में

दीवानी न्यायालय से चोरी हुई मोटरसाइकिल को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक को किया गिरफ्तार व दो बाल अपचारी पुलिस संरक्षण में

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

थाना कोतवाली पर वादी पिन्टू गोस्वामी पुत्र शिवपूजन, निवासी ग्राम उसूरकुढवा थाना महाराजगंज जनपद आजमगढ़ द्वारा प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि दिनांक 19.06.2026 को वह मुकदमे की तारीख देखने हेतु दीवानी न्यायालय, आजमगढ़ आए थे तथा अपनी मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस संख्या UP50 AP 2264 को जजी मैदान स्थित पार्किंग में खड़ी कर न्यायालय परिसर में चले गए। वापस लौटने पर उनकी मोटरसाइकिल वहां नहीं मिली। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 327/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कर जांच प्रारम्भ की गई।

घटना के शीघ्र अनावरण हेतु उ0नि0 सौरभ त्रिपाठी चौकी प्रभारी रोडवेज, उ0नि0 अभिषेक कुमार मिश्रा चौकी प्रभारी सिविल लाइन, कां0 अंशुमान सिंह, कां0 विक्की कुमार, कां0 अवधेश सिंह एवं रि0कां0 भवर सिंह की टीम गठित की गई।

पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर दिनांक 19.06.2026 को समय 23:15 बजे बंधा रोड ठंडी सड़क क्षेत्र से मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त राहुल भारती पुत्र राजन भारती निवासी सिधारी थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ उम्र 22 वर्ष को गिरफ्तार किया गया तथा दो अपचारी किशोरों को पुलिस संरक्षण में लिया गया।

अभियुक्त एवं अपचारी किशोरों के कब्जे से चोरी की गई एक अदद मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस संख्या UP50 AP 2264, एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर तथा एक अदद जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया।

बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 328/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button