Azamgarh news :साइबर ठगी की शिकार महिला को पुलिस ने पैसा कराया वापस 

साइबर ठगी की शिकार महिला को पुलिस ने पैसा कराया वापस 

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

थाना सिधारी क्षेत्र की निवासी एक महिला द्वारा साइबर शिकायत दर्ज कराते हुए अवगत कराया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने स्वयं को परिचित/दोस्त बताकर QR Code भेजा तथा विश्वास में लेकर धनराशि ट्रांसफर करा ली। बाद में महिला को ज्ञात हुआ कि वह साइबर ठगी का शिकार हो गई है।

शिकायत प्राप्त होने पर थाना सिधारी की साइबर टीम द्वारा साइबर सेल आजमगढ़ के सहयोग से त्वरित तकनीकी कार्रवाई की गई। प्रभावी पैरवी एवं नियमानुसार की गई कार्यवाही के फलस्वरूप पीड़िता के खाते में ₹7,990/- की धनराशि वापस कराई गई।

धनराशि वापस मिलने पर पीड़िता द्वारा आजमगढ़ पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

साइबर सुरक्षा हेतु महत्वपूर्ण सलाह –

किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए QR Code को स्कैन न करें।

किसी के साथ OTP, बैंक खाता विवरण, ATM/Credit Card की जानकारी साझा न करें।

सोशल मीडिया अथवा फोन कॉल पर प्राप्त संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें।

साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

ऑनलाइन शिकायत हेतु https://www.cybercrime.gov.in का उपयोग करें अथवा निकटतम साइबर हेल्प डेस्क/पुलिस स्टेशन से संपर्क करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button