देवरिया:श्रीमद् भागवत कथा से जीवन में मिलते हैं चारों फल, आचार्य विष्णु दयाल
बरहज/देवरिया।बरहज तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पैना पश्चिम पट्टी स्थित शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन पर अवध धाम से पधारे हुए आचार्य विष्णु दयाल वैदिक ने भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन कथा का रसपान कराते हुए कहा कि मनुष्य का जीवन बड़ा दुर्लभ है ।भगवान बड़ी कृपा करके हमें और आपको मानव तन दिया है। इसकी उपयोगिता यही है कि हम भागवत कथा श्रवण करें भगवान के नाम के स्वर्ण मात्र से जीव को धर्म अर्थ काम और मोक्ष चारो चीजे प्राप्त हो जाती हैं आगे उन्होंने गोकर्ण और धुंधकारी के कथा का उल्लेख विस्तार से किया। इस अवसर पर कथा के मुख्य जजमान जय नारायण सिंह ,जितेंद्र सिंह, बलवंत सिंह, कृष्ण प्रताप सिंह, विवेक सिंह, मोहन सिंह, विजय प्रताप सिंह, सोनू सिंह, यशवंत सिंह, दिलीप सिंह, गुड्डू सिंह, अमन सिंह ,सत्येंद्र सिंह, विपिन सिंह ,मधुमिता सिंह, पुष्पा सिंह, सरोज शाही, कमलावती सिंह, रीता देवी, साक्षी सिंह, विभा, निभा सिंह, विमला देवी, ममता सिंह, मृत्युंजय सिंह आदि काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।