Azamgarh news :थाना कप्तानगंज में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा नवीन आवास, आरक्षी बैरक एवं बाउण्ड्री वाल निर्माण कार्य का किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास
थाना कप्तानगंज में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा नवीन आवास, आरक्षी बैरक एवं बाउण्ड्री वाल निर्माण कार्य का किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
आज थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़ में पुलिस विभाग की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन व पुलिस उपाधीक्षक अजय कुमार सिंह द्वारा थाना परिसर में प्रस्तावित 32 आवासों, 60 आरक्षियों की क्षमता वाले आरक्षी बैरक तथा थाना परिसर की चारदीवारी (बाउण्ड्री वाल) के निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने कहा कि पुलिस कर्मियों के लिए बेहतर आवासीय एवं कार्यस्थल सुविधाएं उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकताओं में शामिल है। नवीन आवासों एवं बैरक के निर्माण से पुलिस कर्मियों को बेहतर रहने की सुविधा प्राप्त होगी तथा उनकी कार्यक्षमता एवं मनोबल में वृद्धि होगी। वहीं थाना परिसर की बाउण्ड्री वाल के निर्माण से सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।
कार्यक्रम के दौरान संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं थाना कप्तानगंज के पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की उपस्थिति रही। निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराने हेतु आवश्यक निर्देश भी दिए गए।
जनपद पुलिस अपने पुलिसकर्मियों के कल्याण एवं बेहतर पुलिसिंग हेतु आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।



