Azamgarh news :वाराणसी में आयोजित युवा ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 में आजमगढ़ पुलिस लाइन की बेटियों ने दिखाया दम 

वाराणसी में आयोजित युवा ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 में आजमगढ़ पुलिस लाइन की बेटियों ने दिखाया दम 

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुलिस लाइन में किया गया सम्मानित 

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार द्वारा जनपद में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने एवं युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास तथा शारीरिक दक्षता विकसित करने के उद्देश्य से संचालित खेल गतिविधियों के क्रम में आजमगढ़ पुलिस लाइन के खिलाड़ियों ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

दिनांक 20.06.2026 को वाराणसी स्थित सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल में जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन, वाराणसी द्वारा आयोजित युवा ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 में आजमगढ़ पुलिस लाइन की चार बालिका खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के लगभग सात जनपदों की टीमों ने हिस्सा लिया। साथ ही पूर्व एशियाई खेलों में पदक विजेता महिला खिलाड़ियों की भी उपस्थिति रही, जिससे प्रतियोगिता का स्तर अत्यंत उच्च रहा।

प्रतियोगिता में आजमगढ़ पुलिस लाइन की खिलाड़ियों गौरवी गुप्ता, श्रेया यादव, सृष्टि पाठक एवं आयत ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जनपद का गौरव बढ़ाया। खिलाड़ियों ने जूनियर एवं कैडेट वर्ग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर उल्लेखनीय सफलता अर्जित की।

प्रतियोगिता से वापस आजमगढ़ पुलिस लाइन पहुंचने पर क्षेत्राधिकारी लाइन श्रीमती आस्था जायसवाल एवं प्रतिसार निरीक्षक महोदय द्वारा खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। अधिकारियों ने खिलाड़ियों की उपलब्धि की सराहना करते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं प्रदान कीं।

उल्लेखनीय है कि इन खिलाड़ियों को कोच आरक्षी सुनील शिंदे के मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण में तैयार किया गया, जिनके सतत प्रयासों से खिलाड़ियों ने यह सफलता प्राप्त की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार द्वारा खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों एवं प्रशिक्षक को शुभकामनाएं देते हुए कहा गया कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं तथा जनपद पुलिस प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने हेतु निरंतर प्रयासरत रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button