Lucknow news:दुबग्गा में ए वन मोबाइल स्टोर एवं इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम का भव्य संचालन, ग्राहकों को 0% फाइनेंस पर मिलेंगे आधुनिक उत्पाद

Lucknow News: Grand inauguration of A One Mobile Store and Electronics Showroom in Dubagga, customers will get modern products on 0% finance.

लखनऊ। सीतापुर बायपास चौराहा, दुबग्गा स्थित ए वन मोबाइल स्टोर एवं इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम ग्राहकों के लिए मोबाइल फोन तथा घरेलू इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला लेकर आया है। शोरूम में मोबाइल फोन के अलावा फ्रिज, एसी, एलईडी टीवी, वॉशिंग मशीन, कूलर सहित अनेक आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नकद एवं आसान मासिक किस्तों पर उपलब्ध हैं।

विशेष रूप से ग्राहकों को 0% फाइनेंस सुविधा भी प्रदान की जा रही है, जिससे वे अपनी आवश्यकता के अनुसार उत्पाद आसानी से खरीद सकें।
शोरूम के संचालक आदिल इरशाद (पुत्र मोहम्मद मुस्ताक) ने बताया कि उनका उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को उच्च गुणवत्ता वाले मोबाइल एवं इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद उचित मूल्य पर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों की सुविधा और विश्वास को प्राथमिकता देते हुए बेहतर सेवा प्रदान की जाएगी।
इस अवसर पर आदिल इरशाद के छोटे भाई फरमान एवं अब्दुर रहमान सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मलिहाबाद क्षेत्र की प्रसिद्ध नेता विजय श्री गौतम, दुबग्गा के सभासद बादशाह गागी तथा अन्य सम्मानित सहयोगियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए शोरूम के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
स्थानीय लोगों ने ए वन मोबाइल स्टोर एवं इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम के उद्घाटन को क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उनका कहना है कि अब दुबग्गा एवं आसपास के निवासियों को मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की खरीदारी के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, क्योंकि सभी प्रमुख ब्रांडों के उत्पाद एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगे।
ए वन मोबाइल स्टोर एवं इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम ग्राहकों के लिए आधुनिक तकनीक, विश्वसनीय सेवा और आसान वित्तीय सुविधाओं का नया केंद्र बनकर उभर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button