गोपाल राय को ह्यूमन अवार्ड 2026, अनिल मिश्रा ने सम्मान की घोषणा का किया स्वागत

विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय को ह्यूमन अवार्ड 2026, अनिल मिश्रा ने जताई खुशी

लखनऊ। विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय को ह्यूमन अवार्ड 2026 से सम्मानित किए जाने की घोषणा पर दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के एमडी अनिल मिश्रा ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया है।यह सम्मान Human Rights, Health & Education Foundation Canada की ओर से प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है। गोपाल राय को इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चुना जाना उनके सामाजिक योगदान, जनसेवा और समाज के प्रति समर्पण का गौरवपूर्ण प्रतीक है।अनिल मिश्रा ने कहा कि गोपाल राय का सम्मानित होना समाज के लिए गर्व की बात है। ऐसे सम्मान समाजसेवा, मानवता और सकारात्मक कार्यों के लिए समर्पित लोगों का उत्साह बढ़ाते हैं तथा दूसरों को भी जनहित में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।उन्होंने गोपाल राय को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि यह सम्मान उनके सामाजिक एवं जनहितकारी प्रयासों को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button