Azamgarh News:बरदह के ब्रह्म बाबा स्थान के विकास की रखी गई आधारशिला, 98 लाख रुपये की परियोजना का हुआ शुभारंभ

बरदह के ब्रह्म बाबा स्थान के विकास की रखी गई आधारशिला, 98 लाख रुपये की परियोजना का हुआ शुभारंभ

बरदह, आजमगढ़।

बरदह क्षेत्र के प्रसिद्ध एवं आस्था के केंद्र ब्रह्म बाबा स्थान के विकास के लिए पर्यटन विभाग की ओर से 98 लाख रुपये की लागत से कराए जाने वाले सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्यों की आधारशिला रखी गई। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक बेचई सरोज ने विधि-विधान से भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया।

विधायक बेचई सरोज ने कहा कि ब्रह्म बाबा स्थान क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान का प्रमुख केंद्र है। पर्यटन विभाग की इस परियोजना से न केवल श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों के संरक्षण और विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है।

परियोजना के तहत परिसर का सौंदर्यीकरण, पेयजल व्यवस्था, बैठने की सुविधा, प्रकाश व्यवस्था, मार्ग निर्माण, शौचालय तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का विकास कराया जाएगा, जिससे दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

शिलान्यास कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पर्यटन विभाग के अधिकारियों, स्थानीय गणमान्य लोगों एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। क्षेत्रवासियों ने ब्रह्म बाबा स्थान के विकास कार्य शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण पहल बताया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि विकास कार्य पूरा होने के बाद बरदह का ब्रह्म बाबा स्थान धार्मिक पर्यटन के मानचित्र पर अपनी अलग पहचान बनाएगा। उपस्थित लोगों में विधायक बेचई सरोज सोनू राय विनोद राय अजय विश्वकर्मा राजेश संतोषगढ़ राजेश तिवारीअलगू राय आदि बड़ी संख्या में लोग मौके पर मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button