Azamgarh News:अहरौला बाजार में बिजली विभाग एवं विजिलेंस टीम का सघन जांच अभियान

अहरौला बाजार में बिजली विभाग एवं विजिलेंस टीम का सघन जांच अभियान

अहरौला, आजमगढ़। बिजली चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं राजस्व वसूली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को अहरौला बाजार में बिजली विभाग के कर्मचारियों तथा विजिलेंस टीम द्वारा संयुक्त जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बाजार की विभिन्न दुकानों एवं प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर बिजली कनेक्शन, मीटर एवं विद्युत उपयोग की जांच की गई।

जांच के दौरान अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से आवश्यक दस्तावेजों की जांच की तथा बकाया बिलों के भुगतान के लिए जागरूक किया। टीम ने उपभोक्ताओं को चेतावनी दी कि बिजली चोरी अथवा अनियमितता पाए जाने पर विभागीय नियमों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अचानक चले इस अभियान से बाजार क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बनी रही। कई दुकानदार अपने बिजली संबंधी अभिलेख लेकर जांच टीम के समक्ष पहुंचे। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने तथा बिजली चोरी रोकने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button