Azamgarh News:चकबंदी के विवाद में अपहरण कर जबरन हस्ताक्षर कराने का आरोप, पीड़ित ने SSP से लगाई गुहार*
चकबंदी के विवाद में अपहरण कर जबरन हस्ताक्षर कराने का आरोप, पीड़ित ने SSP से लगाई गुहार*
आजमगढ़, संवाददाता:* देवगांव थाना क्षेत्र के कंजहित गांव निवासी सूबेदार पुत्र स्व0 हरदेव ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना-पत्र देकर रामपुर जमीन पाल्हन, मेहनाजपुर व कंजहित निवासी तीन लोगों पर अपहरण, जबरन हस्ताक्षर कराने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित सूबेदार ने बताया कि उसका चचेरे भाई मोतीलाल पुत्र हरदेव से चकबंदी अधिकारी सठियांव के न्यायालय में वाद चल रहा है। इसी रंजिश में दिसंबर 2025 में रामकुमार गौतम पुत्र मुन्नीलाल, प्रदीप पुत्र जीता उर्फ रामजीत, जीता उर्फ रामजीत पुत्र मुन्नीलाल निवासी रामपुर जमीन पाल्हन, थाना मेहनाजपुर व मोतीलाल पुत्र हरदेव निवासी कंजहित उसे जबरदस्ती उठाकर अन्यत्र जगह ले गए।
आरोप है कि अपहरण के बाद न्यायालय बन्दोबस्त अधिकारी चकबंदी के समक्ष लम्बित वाद मोतीलाल बनाम चकबंदी अधिकारी सठियांव की पत्रावली में कुछ कागजात पर जबरन हस्ताक्षर करवाकर दाखिल करा दिए गए। इसके बाद से आरोपी लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं। किसी तरह जान बचाकर पीड़ित 7 जून 2026 को कंजहित लौटा।
प्रार्थना-पत्र में कहा गया है कि अब आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, जिससे उसकी जान-माल को खतरा है। पीड़ित ने राजनाथ पुत्र निफिकिर व रामअवतार पुत्र राजनाथ के परिवार के साथ रहने की इच्छा जताई है और कहा है कि उनके साथ वह सुरक्षित है।
पीड़ित ने एसएसपी से आरोपियों रामकुमार गौतम, प्रदीप, जीता उर्फ रामजीत व मोतीलाल के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई कर सुरक्षा दिलाने की मांग की है। प्रार्थना-पत्र दिनांक 17.06.2026 को दिया गया है।



