Azamgarh News:सामाजिक संगोष्ठी में गूंजे जनसमस्याओं के मुद्दे,भाजपा प्रदेश महामंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

सामाजिक संगोष्ठी में गूंजे जनसमस्याओं के मुद्दे,भाजपा प्रदेश महामंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश

आजमगढ़ जनपद के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के भैसौडा गांव निवासी अदालती पासवान के आवास पर बुधवार को एक सामाजिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मुन्ना खरवार तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल हुए।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुन्ना खरवार ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित लोगों की समस्याओं को भी गंभीरता से सुना। इस दौरान श्रीनगर सियरहां के ग्रामीणों ने क्षेत्र में 25 केवी के अतिरिक्त विद्युत ट्रांसफार्मर लगाए जाने की मांग उठाई। ग्रामीणों का कहना था कि वर्तमान में ओवरलोडिंग के कारण बार-बार ट्रिपिंग की समस्या बनी रहती है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश महामंत्री ने तत्काल पटवध क्षेत्र के अवर अभियंता कौतुक से फोन पर वार्ता कर समस्या के समाधान का निर्देश दिया। अवर अभियंता ने जल्द ही ट्रांसफार्मर लगाने का भरोसा दिलाया।

अपने संबोधन में मुन्ना खरवार ने भाजपा सरकार और पूर्ववर्ती सपा सरकार की कार्यशैली एवं विकास कार्यों की तुलना करते हुए भाजपा सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से रखा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विभाग लगातार कार्य कर रहा है। साथ ही अस्पतालों, कोचिंग सेंटरों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा मानकों और आवश्यक व्यवस्थाओं की जांच कराने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। कार्यक्रम का संचालन संतोष पासवान ने किया।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष बिलरियागंज रुद्रप्रकाश राय, सूर्य प्रकाश मिश्रा, संतोष पासवान, उमेश राय, संतोष राय, शेषनाथ गिरी, राजनाथ पासवान, भीम सिंह, आशुतोष सिंह, विनोद कुमार, जयराम यादव, अच्छेलाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button