Azamgarh News:बरदह: मोहर्रम के तहत ठेकमा बाजार में निकला फ्लैग मार्च, पुलिस रही मुस्तैद*
बरदह: मोहर्रम के तहत ठेकमा बाजार में निकला फ्लैग मार्च, पुलिस रही मुस्तैद
ठेकमा आजमगढ़, संवाददाता:
बरदह थाना क्षेत्र में मोहर्रम के अवसर पर ठेकमा पुलिस चौकी के नेतृत्व में ठेकमा बाजार से केंदलीपुर, मिर्जापुर होते हुए फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का मकसद क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना और लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम करना था।
फ्लैग मार्च ठेकमा बाजार से शुरू होकर केंदलीपुर, मिर्जापुर इमामबाड़ा होते हुए मिर्जापुर पठान चबूतरा तक पहुंचा। इस दौरान ठेकमा चौकी प्रभारी राजेंद्र प्रसाद पटेल पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था।
चौकी प्रभारी राजेंद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि मोहर्रम के मद्देनजर शांति व्यवस्था के लिए फ्लैग मार्च निकाला गया है। किसी भी शरारती तत्व को माहौल खराब करने का मौका नहीं दिया जाएगा। पुलिस लगातार गश्त कर रही है ताकि त्योहार आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो।
स्थानीय लोगों ने पुलिस की सक्रियता की सराहना की। फ्लैग मार्च के दौरान पुनीत श्रीवास्तव, विनोद यादव, पंकज यादव, सुनील सरोज सहित चौकी के समस्त सिपाही मौजूद रहे।



