सिंघम के बाद अब ‘चौहान’! अजय देवगन का सबसे दमदार अवतार
Ajay Devgn’s Explosive Comeback: Will ‘Chauhan’ Be the Biggest Action Film of 2027?

Mumbai : Whenever discussions revolve around high-octane action, powerful dialogues, and larger-than-life heroism in Hindi cinema, the name of Ajay Devgn inevitably comes to mind. Now, the Bollywood action superstar has once again created a wave of excitement among audiences with his much-anticipated film ‘Chauhan’. The title announcement video, released by Jio Studios and Colour Yellow Productions, has sparked massive buzz across social media soon after its release.
क्लियरट्रिप का ‘क्रिएटर्स क्लब’ बदलेगा कंटेंट क्रिएटर्स की दुनिया
Released on the birth anniversary of the late action director Veeru Devgan, the special video beautifully blends emotion and adrenaline. Ajay Devgn’s commanding presence, intense screen appeal, and the powerful closing dialogue—“Tell the Pathans, Chauhan is coming”—have significantly heightened anticipation for the film. Adding to its mass appeal is the iconic song Jumma Chumma De De, which plays in the background and enhances the video’s impact.
Chauhan is special for several reasons. It marks the first collaboration between Ajay Devgn and acclaimed filmmaker Aanand L. Rai. Directed by Neeraj Yadav, the film promises high-voltage action, a compelling story, and grand-scale entertainment. Presented by Jio Studios, the film is produced by Jyoti Deshpande, Aanand L. Rai, and Himanshu Sharma.Scheduled for a worldwide theatrical release on October 1, 2027, Chauhan is already being counted among the most anticipated and talked-about films of the coming years.
मुंबई : हिंदी सिनेमा में जब भी दमदार एक्शन, तीखे संवाद और बड़े पर्दे पर हीरोइज्म की बात होती है, तो अजय देवगन का नाम सबसे पहले याद आता है। अब बॉलीवुड के इस भरोसेमंद एक्शन स्टार ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘चौहान’ के साथ एक बार फिर दर्शकों के बीच सनसनी मचा दी है। जियो स्टूडियोज और कलर येलो द्वारा जारी किए गए फिल्म के टाइटल अनाउंसमेंट वीडियो ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा छेड़ दी है।
Two Albums. Two Worlds. One Label: Tips Music Celebrates the Diversity of Indian Music
दिवंगत एक्शन डायरेक्टर वीरू देवगन की जयंती पर जारी किए गए इस खास वीडियो ने भावनाओं और रोमांच का अनूठा संगम पेश किया। अजय देवगन का रौबदार अंदाज, दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और अंत में सुनाई देने वाला संवाद—“पठानों से कहना, चौहान आ रहा है”—फिल्म को लेकर उत्सुकता कई गुना बढ़ा देता है। यही नहीं, बैकग्राउंड में बजता प्रतिष्ठित गीत ‘जुम्मा चुम्मा दे दे’ वीडियो को एक अलग ही मास अपील प्रदान करता है।
‘चौहान’ कई मायनों में विशेष है। यह पहली बार है जब अजय देवगन और चर्चित फिल्ममेकर आनंद एल राय किसी प्रोजेक्ट में साथ आए हैं। नीरज यादव के निर्देशन में बन रही यह फिल्म हाई-वोल्टेज एक्शन, दमदार कहानी और बड़े पैमाने के मनोरंजन का वादा करती है। जियो स्टूडियोज प्रस्तुत इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का निर्माण ज्योति देशपांडे, आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा कर रहे हैं। ‘चौहान’ 1 अक्टूबर 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी और अभी से इसे आने वाले वर्षों की सबसे चर्चित फिल्मों में गिना जाने लगा है।



